July 25, 2024 12:30 PM

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्षी नेताओं पर देश के जनादेश का अपमान करने का आरोप लगाया

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज विपक्षी नेताओं की आलोचना करते हुए कहा कि उन्‍होंने देश के जनादेश का अपमान किया है। नई दिल्‍ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री रिजिजू ने कहा कि देश चाहता है कि बजट पर एक सार्थक चर्चा हो, लेकिन जिस तरह से कुछ दलों के नेताओं ने टिप्पणी की और भाषण दिया, उससे सदन की गरिमा गिरी है। उन्‍होंने विपक्षी दलों के लोगों से जनादेश का सम्‍मान करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का हवाला देते हुए श्री रिजिजू ने कहा कि चुनाव खत्म हो गए हैं और ...

July 1, 2024 12:10 PM

विपक्षी गठबंधन ने सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया

  विपक्षी इंडिया गठबंधन ने सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए आज संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। विपक्ष के नेता राहुल गांधी और विपक्षी दलों के अन्य वरिष्ठ नेता भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेताओं की रिहाई की भी मांग की।