August 13, 2024 8:39 AM

नमो भारत ट्रेन तथा अन्‍य रेलगाड़ियों में यात्रियों के लिए ‘वन इंडिया-वन टिकट’ की पहल शुरू करेगा आईआरसीटीसी

  भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी), राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के सहयोग से नमो भारत ट्रेन तथा अन्‍य रेलगाड़ियों में यात्रियों के लिए 'वन इंडिया-वन टिकट' की पहल शुरू करेगा। इसका उद्देश्‍य यात्रियों की सुविधा को बढ़ाना है। इसके माध्यम से यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट और ऐप पर नमो भारत ट्रेनों के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। इस व्यवस्था के तहत टिकट रद्द करने और भुगतान प्राप्त करने की भी सुविधा उपलब्‍ध होगी। आईआरसीटीसी ने कहा है कि यात्री नमो भारत ट्रेन टिकट के लिए ...

July 10, 2024 6:10 PM

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में यात्रियों के सफर को बेहतर बनाने के लिए ‘वन इंडिया – वन टिकट’ पहल की शुरुआत की गई है

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में यात्रियों के सफर को बेहतर बनाने के लिए 'वन इंडिया - वन टिकट' पहल की शुरुआत की गई है। इस पहल के तहत यात्री अब दिल्ली मेट्रो रेल के क्यूआर कोड आधारित टिकट को भारतीय रेलवे, आई आर सी टी सी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप से बुक कर सकते हैं। इस सुविधा का पूर्ण संस्करण जल्द ही शुरू किया जायेगा।  दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने बताया है कि इस पहल के तहत यात्री 120 दिन पहले, मेट्रो टिकट बुक कर सकते हैं। ये टिकट यात्रा की तारीख से चार दिन के लिए वैध होंगे। हालांकि टिकट पर एकल यात्रा ही की...