September 14, 2024 8:28 PM

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओणम की पूर्व संध्‍या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं  

      राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओणम की पूर्व संध्‍या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्‍होंने कहा कि ओणम केरल के लोगों की समृद्ध सांस्‍कृतिक विरासत को मनाने का पर्व है। राष्‍ट्रपति ने कहा कि यह त्‍योहार फसलों की कटाई का प्रतीक और केरल की सांस्‍कृतक विरासत और परंपराओं को मनाने का दिन है। उन्‍होंने देश के अन्‍नदाताओं का आभार व्‍यक्‍त किया, जो देश की खाद्य सुरक्षा को पूरा करने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करते हैं। श्रीमति मुर्मु ने कहा कि यह त्‍योहार लोगों में सामाजिक...

September 14, 2024 4:57 PM

केरल का फसल उत्‍सव ओणम पूरे संयुक्‍त अरब अमीरात में हर्षोल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है

        केरल का फसल उत्‍सव ओणम पूरे संयुक्‍त अरब अमीरात में हर्षोल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है। आज इस उत्‍सव का पहला दिन  'उथरादम' मनाया जा रहा है। संयुक्‍त अरब अमीरात में बड़ी संख्‍या में केरल के लोग रहते हैं। इस तरह ओणम संयुक्‍त अरब अमीरात के अत्‍यधिक प्रतीक्षित सांस्‍कृतिक उत्‍सवों में से एक बन चुका है। यह देश के समृद्ध बहु-संस्‍कृतिवाद को दर्शाता है।     पूरे संयुक्‍त अरब अमीरात में ओणम की पहचान सूक्ष्‍म पुष्‍प कालीन - 'पूकालम्‍स' से शॉपिंग केन्‍द्रों और सामुदायिक स्‍थानों को सुसज्जित क...