July 18, 2024 1:35 PM
ओमान समुद्री सुरक्षा केन्द्र ने 6 सदस्यों की तलाश के लिए अभियान तेज किया
ओमान समुद्री सुरक्षा केन्द्र ने तलाशी अभियान के प्रयास तेज कर दिये हैं। जहाज के चालक दल में 13 भारतीय और तीन श्रीलंका के नागरिक थे। अब तक दस सदस्यों के बारे में जानकारी मिली है, जिनमें नौ जीवित हैं और एक की मृत्यु हो गई है। जीवित नौ व्यक्तियों में आठ भारतीय और एक श्रीलंका का नागरिक है। छह अन्य सदस्यों के लिए तलाश अभियान जारी है। भारतीय नौसेना ने बचाव अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। तलवार श्रेणी के युद्धपोत आई एन एस तेग को 15 जुलाई को तलाश और बचाव अभियान में सहयोग के लिए लगाया गया ...