August 11, 2024 11:05 AM

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संवाद और सहयोग के माहौल को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वस्थ और सुदृढ लोकतंत्र के लिए संवाद और सहयोग के माहौल को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने ये टिप्पणी कल नई दिल्ली में नवनिर्वाचित संसद सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम के समापन सत्र में की। श्री बिरला ने सांसदों से आग्रह किया कि वे विश्व में सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत की स्थिति को देखते हुए लोकतांत्रिक आचरण के उच्चतम मानकों को बनाए रखें। उन्होंने कहा कि सदस्यों की कार्य प्रणाली को न केवल भारत बल्कि विश्व स्तर पर देखा जाता है,...

June 26, 2024 1:26 PM

ओम बिरला फिर से चुने गए लोकसभा अध्यक्ष, ध्वनिमत से निर्वाचित घोषित किया गया

भारतीय जनता पार्टी के ओम बिरला फिर से लोकसभा अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्हें ध्वनिमत से निर्वाचित घोषित किया गया। कांग्रेस ने इस पद के लिए के.सुरेश को अपना उम्मीदवार बनाया था। पार्टी ने अध्यक्ष पद के निर्वाचन के दौरान मत विभाजन की मांग नहीं की।   अध्यक्ष चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू, ओम बिरला को अध्यक्ष के आसन तक ले गए।   इससे पहले आज सुबह जब सदन की बैठक शुरू हुई तो प्रधानमंत्री श्री मोदी और राष्‍ट्रीय जनतांत्रि...

June 21, 2024 12:18 PM

नई दिल्‍ली:  ओम बिरला ने संसद भवन परिसर में आयोजित योग सत्र का नेतृत्व किया

अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज नई दिल्‍ली में संसद भवन परिसर में योग सत्र का आयोजन किया गया। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्‍होंने योग की वैश्विक स्‍वीकार्यता का उल्लेख किया है।    श्री बिरला ने  कहा कि योग आसनों और अभ्यास से आगे बढ़कर है और समग्र मानव स्वास्थ्य की नींव तैयार करता है। योग सभी सांस्कृतिक और धार्मिक सीमाओं से परे है। उन्होंने योग के कई फायदे गिनाते हुए कहा कि योग वह शक्ति है जो हमें तन और मन से मजबूत बनाती है।