July 31, 2024 12:49 PM
पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार बने झारखण्ड के नये राज्यपाल
पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने आज झारखण्ड के नये राज्यपाल के रूप में शपथ ली। झारखण्ड उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने उन्हें रांची के राजभवन में शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।