July 31, 2024 9:12 AM
ईरान: राष्ट्रपति डॉक्टर मसूद पेज़ेशकियान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कल
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी कल ईरान की राजधानी तेहरान में ईरानी राष्ट्रपति डॉक्टर मसूद पेज़ेशकियान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। श्री गडकरी ने राष्ट्रपति पेज़ेशकियान को पदभार ग्रहण करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दी। विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि दोनों पक्षों ने चाबहार बंदरगाह के विकास पर सहयोग सहित द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति का भी आकलन किया। इसमें आगे कहा गया है कि दोनों पक्षों ने इस बात पर भी जोर दिया कि चाबहार बंदरगाह द...