August 19, 2024 9:57 PM

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज नई दिल्ली में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों-आरआरबी की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज नई दिल्ली में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों-आरआरबी की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सभी 43 वर्तमान आरआरबी के साथ व्यावसायिक प्रदर्शन, डिजिटल प्रौद्योगिकी सेवाओं को उन्नत करने और सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यम-एमएसएमई समूहों में व्यापार वृद्धि को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया गया।     ग्रामीण अर्थव्यवस्था को समर्थन देने में आरआरबी की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए, श्रीमती सीतारामन ने आरआरबी से अपने प्रायोजक बैंकों के समर्थन के साथ प्रधानमंत्री विश्वकर्...