August 6, 2024 12:30 PM

शेयर बाजार में दिखी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में दर्ज की गई शुरुआती बढ़त

बम्बई शेयर बाजार के संवेदी सूचकांक में आज तेजी आई और शुरुआती कारोबार में यह एक प्रतिशत से अधिक बढ़ गया। अब से कुछ देर पहले सेंसेक्‍स 918 अंक बढ़कर 79 हजार 678 पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 278 अंक की वृद्धि के साथ 24 हजार 334 पर था। शुरुआती कारोबार में अमरीकी डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे बढ़कर 83 रुपये 85 पैसे पर पहुंच गया।

August 1, 2024 12:54 PM

पहली बार 82 हजार का आंकड़ा पार कर नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी भी पहली बार 25 हजार के पार

बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज पहली बार 82 हजार का आंकड़ा पार कर नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा। अब से थोड़ी देर पहले सेंसेक्‍स 81,972 पर था। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी पहली बार 25 हजार के आंकड़े को पार कर गया।  

July 10, 2024 12:47 PM

बम्बई शेयर बाजार के संवेदी सूचकांक में शुरुआती बढ़त के बाद दर्ज की गई गिरावट

बम्बई शेयर बाजार के संवेदी सूचकांक में आज बढ़त के साथ खुलने के बाद गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स 130 अंक की बढ़त के साथ 80 हजार 481 अंक पर खुला, बाद में इसमें गिरावट आई और यह 752 अंक गिरकर 79 हजार 799 पर आ गया। निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में अब तक के सबसे अधिक 24 हजार 461 पर खुला लेकिन बाद में यह 212 अंक गिरकर 24 हजार 221 पर आ गया। 

July 4, 2024 12:13 PM

सेंसेक्स और निफ्टी की रिकॉर्ड बढ़त दोपहर के कारोबार में भी बरकरार

भारतीय शेयर बाजार आज फिर एक नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला। शुरुआती कारोबारी घंटों के दौरान सेंसेक्स 80,000 के ऊपर कारोबार कर रहा था। दोपहर के कारोबार के दौरान 150 अंकों की बढ़त के साथ यह रिकॉर्ड कायम रहा, सेंसेक्स 80,136 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 43 अंकों की बढ़त के साथ 24,329 पर कारोबार कर रहा था।

July 4, 2024 11:56 AM

वैश्विक शेयर बाजारों से सकारात्मक संकेतों के बाद आज फिर नए रिकॉर्ड के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार

वैश्विक शेयर बाजारों से सकारात्मक संकेतों के बाद भारतीय शेयर बाजार आज फिर नए रिकॉर्ड के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 114 अंक की बढ़त के साथ 80 हजार के ऊपर कारोबार कर रहा था और 80,374 पर पहुंच गया जबकि निफ्टी 39 अंक की बढ़त के साथ 24,325 के उच्च स्तर पर पहुंच गया था।    

July 3, 2024 12:35 PM

आज 80 हजार के पार पहुंचा सेंसेक्स, शुरुआती कारोबार में निफ्टी ने अब तक का उच्चतम स्तर बनाया 

सेंसेक्स आज सवेरे खुलते ही पहली बार 80 हजार से ऊपर पहुंच गया। दोपहर के समय यह 440 अंक से अधिक बढ़कर 79 हजार 884 पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में निफ्टी ने अब तक का उच्चतम स्तर बनाया और दोपहर के कारोबार में यह 133 अंक की बढ़त के साथ 24 हजार 257 पर था।    

July 2, 2024 11:35 AM

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 379 अंक और निफ्टी 94.4 अंक बढ़ा

  बम्बई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक आज शुरुआती कारोबार में 379 अंक बढ़कर अब तक के उच्‍चतम स्‍तर 79855 पर पहुंच गया। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 94.4 अंक की बढ़त के साथ 24236 पर आ गया।    

June 25, 2024 2:24 PM

भारतीय शेयर बाजार में उछाल, नए शिखर पर पहुंचे सेंसेक्स और निफ्टी

शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स आज 590 अंकों के उछाल के साथ 77 हजार 900 के स्तर से ऊपर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 ने दोपहर के कारोबार के दौरान 140 अंक से अधिक की बढ़त के साथ 23 हजार 600 के स्तर पर एक नया शिखर दर्ज किया।