June 28, 2024 2:04 PM

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सीवेज उपचार संयंत्र के अंदर तीन श्रमिकों की कथित मौत पर यूपी सरकार को जारी किया नोटिस  

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग(एनएचआरसी) ने ग्रेटर नोएडा में एक सीवेज उपचार संयंत्र के अंदर तीन श्रमिकों की कथित मौत पर उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है।   मीडिया की एक खबर पर स्वत: संज्ञान लेते हुए आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को एक सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है।    आयोग ने अपने नोटिस में कहा है कि रिपोर्ट में इस मामले में दर्ज प्राथमिकी और घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी शामिल होनी चाहिए।   आयोग ने मृत श्रमिकों के ...

June 25, 2024 2:34 PM

राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने तमिलनाडु में जहरीली शराब से हुई मौतों पर स्‍वत: संज्ञान लिया

राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने तमिलनाडु के कल्‍लाकुरीची जिले में जहरीली शराब पीने से हुई लोगों की मृत्‍यु पर मीडिया की खबरों पर स्‍वत: संज्ञान लिया है। महिलाओं सहित बहुत से लोगों का अस्‍पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें से बहुत से लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस मामले में मीडिया की खबरों का हवाला देते हुए एनएचआरसी ने मुख्‍य सचिव ने पुलिस महानिदेशक और तमिलनाडु सरकार को एक सप्‍ताह के भीतर विस्‍तृत रिपोर्ट देने के लिए नोटिस जारी किया है। आयोग ने कहा कि अगर यह खबर सही है तो यह पीडि़तों के जीवन के...