August 9, 2024 1:56 PM

न्यूजीलैंड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ऑकलैंड में आयोजित सामुदायिक स्वागत समारोह में भारतीय प्रवासियों को किया संबोधित 

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज ऑकलैंड में आयोजित एक सामुदायिक स्वागत समारोह में भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया। स्वागत समारोह में भारत सरकार के राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन, लोकसभा सांसद जुगल किशोर शर्मा, सौमित्र खान, उच्चायुक्त नीता भूषण और बडी संख्‍या में भारतीय प्रवासियों  ने भाग लिया। 

August 8, 2024 1:58 PM

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री और उप-प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अपनी न्‍यूजीलैंड यात्रा के दौरान वेलिंगटन स्थित गवर्नमेंट हाउस में प्रधानमंत्री क्रिस्‍टोफर लक्‍सन और उप-प्रधानमंत्री तथा विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान सीमा शुल्क सहयोग, परंपरागत चिकित्सा और नवीकरणीय ऊर्जा पर चर्चा हुई।  

August 8, 2024 11:30 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने न्यूजीलैंड के वेलिंग्टन में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने न्यूजीलैंड के वेलिंग्टन में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उनके साथ गवर्नर जनरल डेम सिंडी किरो, राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन, लोकसभा सांसद जुगल किशोर शर्मा और सौमित्र खान भी थे।

August 8, 2024 11:34 AM

सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण का एक बड़ा माध्यम है शिक्षा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण का एक बड़ा माध्यम है। उन्‍होंने आज न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन के ताकीना वेलिंग्टन कन्वेंशन सेंटर में न्यूजीलैंड अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार ने देश में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। राष्ट्रपति मुर्मु न्यूजीलैंड की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज सुबह राजधानी वेलिंगटन पहुंची। न्यूजीलैंड के गवर्नर जनरल डेम सिंडी किरो की उपस्थिति में वेलिंगटन क...

August 7, 2024 3:13 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज न्यूजीलैंड के दो दिन के दौरे पर ऑकलैंड पहुंचीं, आठ साल बाद किसी राष्ट्रपति की न्यूजीलैंड यात्रा 

  गवर्नर-जनरल डेम सिंडी किरो के निमंत्रण पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज न्यूजीलैंड के दो दिन के दौरे पर ऑकलैंड पहुंची। आठ साल बाद किसी राष्ट्रपति की न्यूजीलैंड यात्रा होगी। 

August 7, 2024 11:58 AM

तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज न्यूजीलैंड पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज न्यूजीलैंड में ऑकलैंड पहुंचेंगी। वे न्यूजीलैंड की गवर्नर जनरल डेम सिंडी किरो के निमंत्रण पर वहां जा रही हैं। इस दौरान, राष्ट्रपति मुर्मु गवर्नर जनरल किरो के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगी और प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से मुलाकात करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु एक शिक्षा सम्मेलन को भी संबोधित करेंगी और भारतीय समुदाय के लोगों के साथ बातचीत करेंगी। उनकी इस यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंध सुदृढ होंगे। वे फिजी की अपनी दो दिवसी...