July 31, 2024 9:08 AM
वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह भारत की तीन दिन की राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे
वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह भारत की तीन दिन की राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुँच गए हैं। उनके साथ एक उच्च स्तरीय शिष्टमंडल भी आया है, जिसमें कई मंत्री, उप-मंत्री और व्यापार प्रतिनिधि शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने हवाई अड्डे पर श्री फाम मिन्ह चिन्ह का स्वागत किया। श्री जायसवाल ने वियतनाम के साथ भारत के गहरे सभ्यतागत रिश्तों और सदियों पुरानी मैत्री पर प्रकाश डाला और कहा कि श्री चिन्ह की यात्रा से दोनों ...