July 10, 2024 12:55 PM

कर्नाटक: तीन नए आपराधिक कानूनों के लिए हितधारकों को दिया जा रहा है व्यापक प्रशिक्षण

कर्नाटक में हितधारकों को एक जुलाई से लागू तीन नए आपराधिक कानून- भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम का व्यापक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कर्नाटक उच्‍च न्‍यायालय और सर्वोच्‍च न्‍यायालय के वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता एच. सुनील कुमार ने नए आपराधिक कानूनों पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि ये क्रांतिकारी कदम हैं जो न्याय लेने में मदद करेगा।

July 2, 2024 2:14 PM

झारखंड में नए आपराधिक कानूनों को लागू करने में पुलिस को कोई समस्या नहीं हुई: डीजीपी अजय कुमार सिंह

  झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अजय कुमार सिंह ने कहा है कि राज्य में नए आपराधिक कानूनों को लागू करने में पुलिस अधिकारियों को अब तक किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि झारखंड के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को नए आपराधिक कानूनों के संबंध में प्रशिक्षण प्राप्त हुआ है और इन कानूनों के बारे में जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे हैं। आकाशवाणी से बातचीत में श्री सिंह ने कहा कि देश में लागू हुए नए आपराधिक कानूनों से अधिक संख्या में अपराधियों को सजा दि...

July 1, 2024 2:03 PM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि तीन नए आपराधिक कानून त्वरित न्याय और पीड़ितों के अधिकार सुनिश्चित करेंगे

  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि आज से लागू हुए तीन आपराधिक कानूनों से देश में सबसे आधुनिक आपराधिक न्याय प्रणाली स्‍थापित होगी। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकाचार में अंतर्निहित ये नई आपराधिक न्याय प्रणाली अब पूरी तरह से स्वदेशी है। इन कानूनों के बारे में नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए श्री शाह ने कहा कि नए कानून त्वरित न्याय और पीड़ितों के अधिकार सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि पहले केवल पुलिस के अधिकारों की रक्षा की जाती थी लेकिन अब पीड़ितों और शिकायतकर्ताओं के अधिकारों की भ...

July 1, 2024 8:57 AM

आज से लागू हुए तीन नए आपराधिक कानून

तीन नए आपराधिक कानून- भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 आज से लागू हो गए हैं। सरकार ने इस बारे में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ नियमित बैठकें की हैं और वे नए कानूनों को लागू करने से संबंधित प्रौद्योगिकी, क्षमता निर्माण और जागरूकता सृजन के लिए पूरी तरह तैयार हैं।     नए कानूनों के बारे में पुलिस और जांच प्राधिकरणों को समुचित प्रशिक्षण दिया गया है। आकाशवाणी और दूरदर्शन के समाचार बुलेटिनों, कार्यक्रमों और परिचर्चाओं तथा सोशल मीडिया...

June 30, 2024 1:49 PM

1 जुलाई 2024 से लागू हो जाएंगे तीन नए आपराधिक कानून 

      तीन नए आपराधिक कानून - भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारत साक्ष्य अधिनियम कल से लागू हो जाएंगे। केंद्र सरकार ने राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ नियमित बैठकें की हैं और वे इन कानूनों को लागू करने के लिए प्रौद्योगिकी, क्षमता निर्माण तथा जागरूकता उत्पन्न करने के लिये पूरी तरह से तैयार हैं।     इस संबंध में पुलिस और जांच अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। दूरदर्शन और आकाशवाणी के समाचार बुलेटिनों, कार्यक्रमों, चर्चाओं और सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्मों के माध्‍यम से इ...

June 25, 2024 10:26 PM

देशभर में 1 जुलाई से नए आपराधिक कानून होंगे लागू

देशभर में 1 जुलाई से नए आपराधिक कानून लागू होने जा रहे हैं। इनके लागू होने के बाद इंडियन पीनल कोड यानि आईपीसी की जगह भारतीय न्याय संहिता 2023, क्रिमिनल प्रोसीजर कोड यानि सीआरपीसी की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और इंडियन एविडेंस एक्ट की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 लागू होंगे। नए आपराधिक कानूनों के जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि लोगों को त्वरित न्याय मिले। इसके लिए नई तकनीकों को पूरी प्रक्रिया में शामिल किया गया है। भारतीय न्याय संहिता 2023 कानूनी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और पीड़ि...