September 26, 2024 7:34 PM

नेपाल में डिजीटल भुगतान के शुरू किये जाने से नेपाल में भारतीय पर्यटकों का आवागमन बढ़ गया है- भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्‍तव

  नेपाल के ऊर्जा और जल संसाधन मंत्री दीपक खड़का ने कहा है कि नेपाल से भारत के लिए दस हजार मेगावॉट बिजली निर्यात के लक्ष्‍य को पूरा करने के लिए भारतीय निवेश और तकनीकी जानकारी बहुत आवश्‍यक है। नेपाल-भारत वाणिज्‍य और उद्योग मंडल की 30वीं वार्षिक महासभा को संबोधित करते हुए श्री खडका ने यह विचार व्‍यक्‍त किये। उनका कहना था कि एनआईसीसीआई को भारतीय निवेश और तकनीकी जानकारी उपलब्‍ध कराने के इस विचार को समर्थन करना चाहिए। इस अवसर पर नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्‍तव ने कहा कि नेपाल के विकास औ...

September 4, 2024 8:43 PM

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास में भारतीय समुदाय के लोगों ने तीज का उत्‍सव मनाया  

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास में भारतीय समुदाय के लोगों ने तीज का उत्‍सव मनाया       काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास में भारतीय समुदाय के लोगों ने तीज का उत्‍सव मनाया। नेपाल की प्रथम महिला सबिता पौडेल ने शीतल निवास में तीज उत्‍सव की मेजबानी की। इस अवसर पर नेपाल के राष्‍ट्रपति रामचन्‍द्र पौडेल, पूर्व राष्‍ट्रपित विद्या देवी भण्‍डारी सहित कई महिला मंत्री, सांसद और वरिष्‍ठ अधिकारी उपस्थित थी।   

September 4, 2024 7:03 PM

नेपाल ने चीन के साथ अपने एक महत्‍वपूर्ण व्‍यापार मार्ग खासा को मंगलवार को फिर से खोल दिया  

        नेपाल ने पिछले दो सप्‍ताह से बंद चीन के साथ अपने एक महत्‍वपूर्ण व्‍यापार मार्ग खासा को मंगलवार को फिर से खोल दिया। चीन के तिब्‍बत क्षेत्र में नियालम और खासा में दो सुरंगों का निर्माण कार्य चलने की वजह से खासा व्‍यापार मार्ग को बंद कर दिया गया था।     व्‍यापार मार्ग खुलने से नेपाल के कारोबारियों को बडी राहत मिली है। नेपाल मे अगले महीने सबसे बडा त्‍यौहार दशैन आने वाला है। ऐसे में सीमा पार सामान से लदे ट्रकों का काठमांडू में आने का रास्‍ता खुलने से कारोबारियों में खुशी है।

August 29, 2024 5:00 PM

विश्‍व स्‍वास्‍थय संगठन ने कावरेपालनचोक जिले के धुलीखेल नगर पालिका को नेपाल का पहला ‘स्वस्थ शहर’ और एशिया का दूसरा सबसे स्वस्थ शहर घोषित किया है  

      विश्‍व स्‍वास्‍थय संगठन ने कावरेपालनचोक जिले के धुलीखेल नगर पालिका को नेपाल का पहला 'स्वस्थ शहर' और एशिया का दूसरा सबसे स्वस्थ शहर घोषित किया है। 2014 से, धुलीखेल नगर पालिका ने स्थिति हासिल करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम लागू किए हैं।  

August 24, 2024 8:33 PM

केन्‍द्रीय युवा मामले और खेल राज्‍य मंत्री रक्षा खडसे नेपाल में हुई बस दुर्घटना में मृतकों के पार्थि‍व अवशेष और घायलों की वापसी की निगरानी के लिए काठमांडू पहुंचीं  

केन्‍द्रीय युवा मामले और खेल राज्‍य मंत्री रक्षा खडसे नेपाल के तनाहुन जिले में कल हुई बस दुर्घटना में मृतकों के पार्थि‍व अवशेष और घायलों की वापसी की निगरानी के लिए आज काठमांडू पहुंचीं। करीब 43 भारतीयों को लेकर एक भारतीय पर्यटक बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी, जब वह 150 मीटर नीचे मार्श्यांगडी नदी में गिर गई, जिसमें 27 भारतीयों की मृत्‍यु हो गई। 

August 11, 2024 2:21 PM

विदेश सचिव विक्रम मिस्री अपनी दो दिवसीय नेपाल यात्रा पर काठमांडू पहुंचे

  विदेश सचिव विक्रम मिस्री अपनी दो दिन की नेपाल की अधिकारिक यात्रा पर काठमांडू पहुंच गए हैं। वह नेपाल की विदेश सचिव सेवा लमसल के आमंत्रण पर वहां पहुंचे हैं। हवाई अड्डे पर श्री मिस्री का सुश्री लमसल ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।   नेपाल के विदेश मंत्रालय के अनुसार दोनों देशों के विदेश सचिव नेपाल-भारत संबंध, आपसी हित और सहयोग से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। इसके अलावा श्री मिस्री नेपाल सरकार के उच्चाधिकारियों के साथ भी अलग-अलग बैठक करेंगे।   भारतीय विदेश सचिव की यह नियमित नेपा...

August 11, 2024 10:38 AM

विदेश सचिव विक्रम मिसरी आज से नेपाल की दो दिन की यात्रा पर रहेंगे

    विदेश सचिव विक्रम मिसरी नेपाल की विदेश सचिव सेवा लम्साल के निमंत्रण पर आज से दो दिन की नेपाल यात्रा पर जा रहे हैं। विदेश सचिव की यात्रा दोनों देशों के बीच नियमित उच्च स्तरीय संपर्क प्रक्रिया का हिस्सा है। भारत अपनी 'पड़ोसी प्रथम' नीति के तहत नेपाल के साथ अपने संबंधों को प्राथमिकता देता है।   भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराना सभ्यतागत, सांस्कृतिक और लोगों का आपसी संबंध है और हाल के वर्षों में द्विपक्षीय सहयोग और सुदृढ हुआ है।    

August 4, 2024 1:28 PM

नेपाल: आशमा कुमारी केसी ने जीता ‘मिस नेपाल वर्ल्ड 2024’ का खिताब

  आशमा कुमारी केसी ने 25 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए 'मिस नेपाल वर्ल्ड 2024' का खिताब जीत लिया है। इस 28वीं सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन गोदावरी सनराइज कन्वेंशन सेंटर, ललितपुर में किया गया। मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता में भाग लेने वाली श्रीछा प्रधान ने आशमा कुमारी केसी को ताज पहनाया। सुमाना केसी और करुण रावत को मिस नेपाल अर्थ और मिस नेपाल इंटरनेशनल चुना गया। 

July 21, 2024 11:18 AM

नेपाल में के.पी. शर्मा ओली की सरकार आज विश्‍वास-मत प्राप्‍त करने का प्रयास करेगी

        नेपाल में के.पी. शर्मा ओली की सरकार आज विश्‍वास-मत प्राप्‍त करने का प्रयास करेगी। नेपाल में, नव-नियुक्‍त प्रधानमंत्री को तीस दिन के भीतर विश्‍वास-मत प्राप्‍त करना होता है। श्री ओली को चौथी बार सोमवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। श्री ओली नेपाल के सबसे बड़े साम्‍यवादी दल सी.पी.एन.-यू.एम.एल. के अध्‍यक्ष हैं। राष्‍ट्रपति रामचन्‍द्र पॉडेल ने उन्‍हें नेपाली कांग्रेस के साथ मिलकर गठबंधन सरकार चलाने की जिम्‍मेदारी सौंपी है।     श्री ओली ने पुष्‍प कमल दहाल उर्फ प्रचंड सरकार के पतन के ब...

July 15, 2024 1:56 PM

के.पी.शर्मा ओली ने आज चौथी बार बने नेपाल के प्रधानमंत्री,   राष्‍ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ ली

    नेपाल में श्री के.पी.शर्मा ओली ने आज चौथी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्‍ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने उन्‍हें राष्ट्रपति भवन की मुख्य इमारत शीतल निवास में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।  राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने नवनियुक्त 21 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई। श्री ओली के नेतृत्व में मंत्रिमंडल में एनसी, यूएमएल, जनता समाजवादी पार्टी - जेएसपी और लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी-एलएसपी के मंत्री शामिल हैं।   नेपाली कांग्रेस के प्रकाश मान सिंह और सीपीएन-यूएमएल के विष्णु प्रसाद पौडेल को उप-प्रधानमंत्री बन...