August 9, 2024 8:54 AM
पेरिस ओलिंपिक-2024: नीरज चोपड़ा ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में जीता रजत पदक
पेरिस ओलिंपिक में, भारतीय एथलीट, नीरज चोपड़ा ने सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ, 89.45 मीटर थ्रो करके कल रात पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीता। इसके बाद पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर के थ्रो के साथ, 90.57 मीटर के सर्वकालिक ओलिंपिक रिकॉर्ड को तोड़कर स्वर्ण पदक जीता। मौजूदा ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा, स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीट बन गये हैं। नीरज चोपड़ा 89.34 मीटर के थ्रो के साथ क्वालिफिकेशन राउंड में आगे रहने के बाद फाइनल में पहुं...