September 22, 2024 6:01 PM

रक्षा राज्‍य मंत्री संजय सेठ कल नई दिल्‍ली में संयुक्‍त राज्‍य प्रतिनिधि और नेशनल कैडेट कोर उप महानिदेशक सम्‍मेलन की अध्‍यक्षता करेंगे   

    रक्षा राज्‍य मंत्री संजय सेठ कल नई दिल्‍ली में संयुक्‍त राज्‍य प्रतिनिधि और नेशनल कैडेट कोर उप महानिदेशक सम्‍मेलन की अध्‍यक्षता करेंगे। सम्‍मेलन के दौरान एनसीसी के विस्‍तार पर चर्चा होगी। हाल ही में एनसीसी की कैडेट संख्‍या 17 लाख से बढाकर 20 लाख करने का निर्णय लिया है। प्रतिनिधि संबंधित नीतियों, वित्‍तीय आवश्‍यकताओं तथा नए प्रशिक्षण और शिविर स्‍थल स्‍थापित करने पर भी चर्चा करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यह सम्‍मेलन देशभर में कैडेटों का भविष्‍य सुखद बनाने के लिए केंद्र और राज्‍...

July 4, 2024 9:07 AM

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने माउंट कांग यात्से-द्वितीय पर्वतारोहण अभियान पूरा करने वाली एनसीसी टीम का स्वागत किया

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में लद्दाख के माउंट कांग यात्से-द्वितीय पर्वतारोहण अभियान पूरा करने वाले राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की लड़कियों और लड़कों की टीम का स्वागत किया। उन्होंने प्रतिकूल मौसम जैसी बाधाओं का सामना कर इस उपलब्धि को हासिल करने पर कैडेटों की सराहना की। श्री सेठ ने कैडेट्स को 2022 की एनसीसी रैली में प्रधानमंत्री के संबोधन से सीख लेने का आह्वान किया। श्री मोदी ने कहा था कि एनसीसी से प्रशिक्षण प्राप्त करने के कारण ही वे राष्ट्र के प्रति उत्तरदायि...