September 13, 2024 8:25 PM

राजधानी रांची समेत राज्यभर में प्रकृति पर्व करमा कल धूमधाम से मनाया जायेगा

राजधानी रांची समेत राज्यभर में प्रकृति पर्व करमा कल धूमधाम से मनाया जायेगा। इससे पहले आज रांची, चतरा समेत कई जिलों और शैक्षणिक संस्थानों में करम पूर्व संध्या समारोह का आयोजन किया गया। बता दें कि करमा पूजा के दौरान करम डाली की पूजा कर भाई के दीर्घायु होने और अच्छी फसल तथा परिवार की खुशहाली की कामना की जाती है।