September 1, 2024 5:25 PM
गुजरात में बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए एक अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल का गठन
गृह मंत्रालय ने गुजरात में बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान के कार्यकारी निदेशक के नेतृत्व में एक अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल का गठन किया है। यह दल जल्द ही राज्य के बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा करेगा। मध्य प्रदेश, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में भी तेज वर्षा और बादल फटने तथा भूस्खलन की घटनाएं हुई है। गृह मंत्रालय के वक्तव्य में कहा गया है कि वह इन राज्यों के संपर्क में है और आवश्यकता होने पर वहां भी केंद्रीय दल भेजे जाएंगे। मंत्...