July 12, 2024 10:32 AM
भारतीय जनता पार्टी ने कहा- दस वर्ष के दौरान देश में 12 करोड़ 50 लाख रोजगार के अवसर सृजित हुए
भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि 2014 से 2023 के दस वर्ष के दौरान देश में 12 करोड़ 50 लाख रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। इस कारण दुनिया में सर्वाधिक रोजगार सृजित करने वाले शीर्ष देशों में सम्मिलित हो गया है। नई दिल्ली में पार्टी प्रवक्ता ने एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2004 से 2014 के बीच यू.पी.ए. सरकार के शासन में केवल 2 करोड़ 90 लाख रोजगार के अवसर सृजित हुए थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में राजनीतिक इच्छाशक्ति के साथ एक स्थिर सरकार है। ...