June 19, 2024 11:47 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर शशांकासन का वीडियो शेयर किया

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 10वें संस्करण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोशल मीडिया पर शशांकासन का प्रदर्शन करते हुए एक वीडियो साझा किया। योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। वीडियो में आसन के स्वास्थ्य लाभों का वर्णन किया गया है और इसे करने के तरीके के बारे में विस्तृत निर्देश दिए गए हैं। इसमें बताया गया है कि शशांकासन कब्ज, पीठ दर्द से राहत और तनाव तथा क्रोध को कम करने में मदद करता है। उच्च रक्तचाप और गठिया से पीड़ित रोगियों को इस आसन को करते समय सावधानी बरतने या इसे न करने की सलाह दी गई...

June 19, 2024 8:19 AM

आज बिहार के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे नालंदा जिले के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह विश्वविद्यालय परिसर में स्थित सुषमा स्वराज सभागार में आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री विश्व धरोहर नालंदा विश्वविद्यालय के प्राचीन अवशेषों का भी दौरा करेंगे, जिनका नवनिर्मित विश्वविद्यालय से गहरा संबंध है। नालंदा विश्वविद्यालय की कल्पना भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन देशों के बीच एक संयुक्त सहयोग के रूप में की गई है। उद्घाटन समारोह में बिहार के र...

June 19, 2024 8:14 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले नौसेना अध्यक्ष एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी

नौसेना अध्यक्ष एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को भारतीय नौसेना में विभिन्न प्रकार की संचालन संबंधी, प्रशासनिक और बुनियादी ढांचे से संबंधित गतिविधियों की प्रगति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षमता निर्माण के लिए आत्मनिर्भरता पर ध्यान केंद्रित करते हुए नौसेना हमेशा युद्ध के लिए तैयार रहने और राष्ट्रीय समुद्री हितों की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता कायम रखेगी। नौसेना अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को राष्ट्र निर्म...

June 17, 2024 12:52 PM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल रेल दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना काफी दुखद है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्‍होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।   श्री मोदी ने रेलवे अधिकारियों से बात कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य जारी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दुर्घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।   श्री मोदी ने...

June 17, 2024 11:36 AM

कल से उत्तर प्रदेश और बिहार के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, किसान सम्मान निधि और नालंदा विश्वविद्यालय परिसर की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की 17वीं किस्त जारी करेंगे। नौ करोड़ 26 लाख लाभार्थी किसानों को किस्त की रकम सीधा उनके खाते में भेजी जाएगी। इस योजना के तहत अब तक 11 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को तीन लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का लाभ मिल चुका है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री स्वयं सहायता समूहों की 30 हजार से अधिक महिलाओं को कृषि सखी के रूप में प्रमाण पत्र भी प्रदान करेंगे।     प्रधानमंत्र...

June 17, 2024 10:52 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर भद्रासन का वीडियो साझा किया

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 10वें संस्करण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोशल मीडिया पर भद्रासन करते हुए अपना एक वीडियो पोस्‍ट किया। वीडियो साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भद्रासन जोड़ों को मजबूत करने और घुटनों में दर्द को कम करने के लिए कारगर है, साथ ही पेट के लिए भी लाभकारी है। वीडियो में स्वास्थ्य लाभों के साथ-साथ अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में आसन की प्रक्रिया के बारे में बताया गया है। भद्रासन का अभ्यास जोड़ों को मजबूत बनाता है और घुटने के दर्द को कम...

June 17, 2024 10:46 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद के पवित्र मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ईद-उल-अजहा का यह अवसर समाज में सद्भाव और एकजुटता के बंधन को और मजबूत करेगा। साथ ही उन्होंने सभी के सुखी और स्वस्थ रहने की कामना की। Greetings on Eid-ul-Adha! May this special occasion further cement the bonds of harmony and togetherness in our society. May everyone be happy and healthy. — Narendra Modi (@narendramodi) June 17, 2024

June 17, 2024 9:07 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 जून को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 30 तारीख को आकाशवाणी से 'मन की बात' कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 111वीं कड़ी होगी। श्री मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद यह पहला 'मन की बात' कार्यक्रम होगा।   श्रोता टोल फ्री नंबर 1800-11-7800 के माध्यम से कार्यक्रम के लिए अपने विचार और सुझाव दे सकते हैं। नरेंद्र मोदी ऐप या माई जीओवी ओपन फोरम पर ऑनलाइन भी सुझाव दिये जा सकते हैं। 28 जून तक भेजे गए सुझाव और विचारों को कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।  ...

June 16, 2024 1:23 PM

सोशल मीडिया पर योग करते हुए अपना एक वीडियो साझा कर प्रधानमंत्री ने लोगों से योगाभ्यास करने का आग्रह किया

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 10वें संस्करण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोशल मीडिया पर योग करते हुए अपना एक एनिमेटिड वीडियो साझा किया। प्रधानमंत्री ने लोगों से योग के कई लाभों के लिए योगाभ्यास करने का आग्रह किया। वीडियो में स्वास्थ्य लाभों के साथ-साथ अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में पादहस्तासन के बारे में जानकारी दी। 

June 16, 2024 12:39 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 जून को आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ साझा करेंगे अपने विचार 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 30 तारीख को आकाशवाणी पर 'मन की बात' कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 111वीं कड़ी होगी। श्री मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में दोबारा चुने जाने के बाद यह पहला मन की बात कार्यक्रम होगा। इस  कार्यक्रम के लिए श्रोता टोल फ्री नंबर 18 00-11-78 00 के माध्यम से अपने विचार और सुझाव दे सकते हैं।