July 2, 2024 2:10 PM

आज शाम लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का आज शाम लोकसभा में जवाब देंगे। वे कल राज्यसभा में भी धन्‍यवाद प्रस्‍ताव पर जवाब देंगे। नई दिल्ली में एनडीए संसदीय दल की बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने यह जानकारी दी। इस बीच, संसद के दोनों सदनों में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा फिर से शुरू हुई। लोकसभा में चर्चा में भाग लेते हुए समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव ने कहा, मौजूदा सरकार के पास पूर्ण बहुमत नहीं है और यह इंडिया गठ...

July 2, 2024 1:54 PM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने एनडीए संसदीय दल की बैठक को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने एनडीए सांसदों से संसद के नियमों का पालन करने, संसदीय लोकतंत्र के सिद्धांतों के अनुरूप चलने और अच्‍छा व्‍यवहार करने का आग्रह किया है। नई सरकार के गठन के बाद नई दिल्‍ली में एनडीए संसदीय दल की पहली बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने ये बात कही। बैठक के बाद मीडिया को संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि प्रधानमंत्री ने एनडीए के सभी सांसदों से अच्छा आचरण करने को कहा। श्री रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि प्रत्येक सांसद, चाहे वह किसी...

July 1, 2024 12:46 PM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने श्रीलंका में तमिल नेशनल अलायंस के वयोवृद्ध नेता आर. सम्‍पथन के निधन पर दुख व्यक्त किया

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने श्रीलंका में तमिल नेशनल अलायंस के वयोवृद्ध नेता आर. सम्‍पथन के निधन पर दुख व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि वे श्री सम्‍पथन के साथ हुई मुलाकातों को हमेशा संजोकर रखेंगे। उन्होंने कहा कि आर सम्‍पथन ने श्रीलंका के तमिल नागरिकों की सुरक्षा, शांति, समानता, न्याय और सम्मानपूर्ण जीवन के लिए लगातार प्रयास किया। श्री मोदी ने कहा कि श्रीलंका और भारत में उनके मित्र और अनुयायी उन्हें बहुत याद करेंगे। प्रधानमंत्री ने आर सम्‍पथन के परिवार और दोस्तों...

June 30, 2024 7:31 AM

सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम में लोगों के साथ विचार साझा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर 'मन की बात' कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 111वीं कड़ी होगी। श्री मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद 'मन की बात' की यह पहली कड़ी होगी।    यह कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार वेबसाइट और newsonair मोबाइल ऐप पर प्रसारित किया जाएगा।    इसे आकाशवाणी समाचार, डीडी न्यूज, पीएमओ तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी लाइव प्र...

June 29, 2024 2:26 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पवित्र अमरनाथ यात्रा की शुरुआत पर सभी तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पवित्र अमरनाथ यात्रा की शुरुआत पर सभी तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दी हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि बाबा बर्फानी के दर्शन और पूजा से जुड़ी यह यात्रा भगवान शिव के भक्तों में अपार ऊर्जा का संचार करती है। उन्होंने कामना की कि बाबा बर्फानी के आशीर्वाद से सभी भक्तों का कल्याण हो।      गृह मंत्री अमित शाह ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा भारतीय संस्कृति की परंपरा और निरंतरता का शाश्वत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्र...

June 29, 2024 2:08 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूर्व उप-राष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के जीवन पर तीन पुस्तकों का  करेंगे  विमोचन 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूर्व उप-राष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के जीवन पर तीन पुस्तकों का विमोचन करेंगे। यह आयोजन श्री नायडू के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में हैदराबाद के गाचीबावली के अनवाया कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जायेगा।   प्रधानमंत्री द-हिन्दू के हैदराबाद संस्‍करण के पूर्व संपादक एस. नागेश कुमार द्वारा लिखी जीवनी वेंकैया नायडू -लाइफ इन सर्विस, भारत के पूर्व राष्‍ट्रपति के सचिव रहे ए. आई. वी. सुब्बाराव द्वारा संकलित एक फोटो क्रोनिकल सेलिब्रेटिंग भार...

June 28, 2024 1:58 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी. नरसिम्हा राव की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री पीवी. नरसिम्हा राव की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने कहा कि पी. वी. नरसिम्हा राव को उनके नेतृत्‍व और बुद्धिमत्ता के लिए याद किया जाएगा।     प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सरकार के लिए सम्मान की बात थी कि उसने पी. वी. नरसिम्हा राव की देश के प्रति सेवा को सम्मानित करते हुए उन्हें इस साल की शुरूआत में मरणोपरांत भारत रत्न दिया।

June 27, 2024 8:42 PM

पीएम नरेंद्र मोदी 30 जून को आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी रविवार को सवेरे 11 बजे आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में देश और विदेश में लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह इस मासिक रेडियो कार्यक्रम की एक सौ 11वीं कड़ी होगी। श्री नरेन्‍द्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद मन की बात का यह पहला कार्यक्रम होगा। इसे आकाशवाणी के समूचे नेटवर्क, ए आई आर न्‍यूज वेबसाइट और न्‍यूज ऑन ए आई आर मोबाइल ऐप पर प्रसारित किया जायेगा। आकाशवाणी समाचार, दूरदर्शन समाचार, प्रधानमंत्री कार्यालय और सूचना तथा प्रसारण मंत्रालय ...

June 27, 2024 5:37 PM

बिहार से जनता दल-युनाइटेड के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की

बिहार से जनता दल-युनाइटेड के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की। श्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी और जनता दल-युनाइटेड का मिलजुल कर काम करने और कुशासन, भ्रष्‍टाचार तथा अपराधीकरण से लड़ने का लम्‍बा इतिहास रहा है। उन्‍होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में बिहार विकास के मार्ग पर आगे बढा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों दल, सुशासन के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।

June 25, 2024 2:01 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1975 के आपातकाल का विरोध करने वाले सभी पुरुषों और महिलाओं को श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1975 के आपातकाल का विरोध करने वाले महान पुरुषों और महिलाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने आज कहा कि यह दिन याद दिलाता है कि कैसे कांग्रेस पार्टी ने बुनियादी स्वतंत्रता को नष्ट कर दिया और भारत के संविधान को कुचल दिया जिसका हर भारतीय बहुत सम्मान करता है।     उन्होंने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सभी लोकतांत्रिक सिद्धांतों की अवहेलना की और देश को जेल बना दिया। श्री मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने आपातकाल लगाया, उन्हें संविधान के प्र...