July 8, 2024 12:50 PM

रूस और ऑस्ट्रिया की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रूस और ऑस्ट्रिया की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो गए। रूस के लिए रवाना होने से पहले, प्रधान मंत्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह यात्रा रूस और ऑस्ट्रिया के साथ संबंधों को प्रगाढ़ करने का एक शानदार अवसर होगा। इन देशों के साथ भारत की मित्रता समय की कसौटी पर खरी साबित हुई है। श्री मोदी ने कहा कि वह इन देशों में रहने वाले भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करने को उत्सुक हैं।         रूस में प्रधानमंत्री मोदी 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंग...

July 8, 2024 12:23 PM

रूस और ऑस्ट्रिया की यात्रा पर रवाना होने से पहले बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- शांति और स्थिरता के लिए काम करना चाहता है भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत और रूस के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी पिछले 10 वर्षों में कई क्षेत्रों में आगे बढ़ी है। इन क्षेत्रों में ऊर्जा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन और लोगों के बीच आदान-प्रदान शामिल हैं। आज से शुरू हो रही रूस और ऑस्ट्रिया की यात्रा से पहले प्रधानमंत्री ने एक वक्तव्य में कहा कि वे 22वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस की आधिकारिक यात्रा और ऑस्ट्रिया की पहली यात्रा पर जा रहे हैं।       भारत-रूस संबंधों पर प्रधानमंत्री...

July 8, 2024 8:57 AM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज रूस और ऑस्‍ट्रिया की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज रूस और ऑस्‍ट्रिया की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे। पहले चरण में वे 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्‍मेलन के लिए मॉस्को जाएंगे। यह सम्‍मेलन प्रधानमंत्री मोदी और रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन को रक्षा, व्यापार और निवेश, ऊर्जा सहयोग, शिक्षा, संस्कृति तथा लोगों के बीच आपसी संपर्क सहित व्यापक द्विपक्षीय मुद्दों पर विचार विमर्श पर अवसर देगा। दोनों नेता परस्पर हित के क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम पर भी विचार करेंगे। ब्रिक्‍स, शंघाई सहयोग संगठन, जी-20, पू...

July 7, 2024 1:45 PM

ऑस्ट्रियाई चांसलर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा से पहले उत्साह व्यक्त किया

ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नैमर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी वियना यात्रा विशेष सम्मान का विषय है और वे इसकी उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहे हैं। श्री मोदी दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण में 9 जुलाई को मॉस्को से ऑस्ट्रिया पहुंचेंगे। पिछले 41 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ये पहली ऑस्ट्रिया यात्रा होगी। श्री मोदी ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वॉन डेर बेलेन से मुलाकात करेंगे और चांसलर नैमर के साथ वार्ता करेंगे। दोनों नेता भारत और ऑस्ट्रिया के उद्योग जगत के प्रमुखों को ...

July 5, 2024 12:08 PM

ओलम्पिक में भाग लेने के लिए पेरिस जा रहे भारतीय दल से  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलम्पिक में भाग लेने के लिए पेरिस जा रहे भारतीय दल से कल मुलाकात की। उन्‍होंने एथलीटों से बातचीत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय खिलाड़ी इन खेलों में देश को गौरवान्वित करेंगे। श्री मोदी ने कहा कि ओलिम्पिक न सिर्फ जीतने का बल्कि सीखने का भी बड़ा अवसर प्रदान करता है। उन्‍होंने एथलीटों की कड़ी मेहनत की सराहना की और कहा कि हमें आगे बढ़ने तथा जीतने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ होना चाहिए।       प्रधानमंत्री ने खेल की दुनिया में अभ्यास और निरंतरता को महत्वपूर्ण बताते हुए अच...

July 4, 2024 1:49 PM

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आज सवेरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। श्री नायडू ने प्रधानमंत्री से राज्य से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इससे पहले, श्री नायडू ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से बातचीत की। विभिन्न मुद्दों पर यह बातचीत लगभग तीस मिनट तक चली।     श्री नायडू आज केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, हरदीप सिंह पुरी और मनोहर लाल से भी मुलाकात करेंगे। 

July 4, 2024 2:05 PM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने टी-20 विश्व कप जीतकर लौटी भारतीय क्रिकेट टीम से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में अपने आवास पर टी-20 विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम से मुलाकात की। बैठक में भारतीय क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा, कोच राहुल द्रविड़, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, सूर्य कुमार यादव और जसप्रीत बुमराह सहित कई खिलाड़ी मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों से अपने अनुभव साझा किये। भारतीय क्रिकेट टीम के आज सुबह नई दिल्ली पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। 

July 4, 2024 11:53 AM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि स्वामी विवेकानंद की शिक्षाएं लाखों लोगों को शक्ति प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का विस्तृत ज्ञान और इसकी निरंतर खोज बहुत प्रेरक है। प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानन्द के समृद्ध और प्रगतिशील समाज का सपना पूरा करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। 

July 4, 2024 9:11 AM

स्वदेश लौटी टी-20 विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करेगी मुलाकात

टी-20 क्रिकेट विश्व कप विजेता भारतीय टीम का आज सुबह दिल्‍ली पहुंचने पर शानदार स्वागत हुआ। क्रिकेट टीम के स्वागत के लिए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर बड़ी संख्या में प्रशंसकों की भीड़ जुटी और उन्‍होंने करतल ध्वनि के साथ उत्साह से खिलाड़ियों का स्वागत किया। भारतीय टीम बारबाडोस से वापस आई है। वेस्टइंडीज में तूफान बेरिल के कारण भारतीय टीम की रवानगी में देरी हुई है। विजयी टीम के स्वागत के लिए क्रिकेट प्रशंसकों की भीड़ को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की है। भारतीय टीम आज प्रध...

July 3, 2024 9:45 AM

नीदरलैंड के नवनियुक्त प्रधानमंत्री डिक शूफ को पदभार संभालने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड के नवनियुक्त प्रधानमंत्री डिक शूफ को पदभार संभालने पर बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि वह नवीकरणीय ऊर्जा, जल प्रबंधन, कृषि, गतिशीलता तथा नई और उभरती प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में भारत-नीदरलैंड साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।