July 11, 2024 9:11 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्‍ली में अर्थशास्त्रियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्‍ली में प्रसिद्ध अर्थशास्त्रियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। वे आगामी केंद्रीय बजट के लिए उनके विचार और सुझाव लेंगे। इस बैठक में अर्थशास्त्रियों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ भागीदारी करेंगे। इस बैठक में नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी और अन्‍य सदस्‍य भी शामिल होंगे। संसद का बजट सत्र इस महीने की 22 तारीख को शुरू होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024-25 पेश करेंगी। यह नरेन्‍द्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट होगा। ...

July 11, 2024 9:09 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रिया के विएना में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विएना में प्रोफेसर बिरगिट केल्नर, डॉ. मार्टिन गेन्स्ज़ले, डॉ. कैरिन प्रीसेन्डान्ज़ और डॉ. बोरयिन लारियोस से भी मुलाकात की। श्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ये सम्मानित शिक्षाविद और शोधकर्ता हैं जिन्होंने भारतीय इतिहास और संस्कृति के पहलुओं का अध्ययन करने के लिए महान प्रयास किए हैं। प्रधानमंत्री ने भारतीय संस्कृति को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाने में उनकी भूमिका की सराहना की। श्री मोदी ने नोबेल पुरस्कार विजेता एंटोन ज़िलिंगर से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री न...

July 11, 2024 9:00 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर के बीच आतंकवाद, भारत-यूरोपीय संघ संबंध और रूस-यूक्रेन संघर्ष पर हुई बातचीत  

  विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर के बीच बातचीत का केंद्र बिंदु आतंकवाद, भारत-यूरोपीय संघ संबंध और रूस-यूक्रेन संघर्ष थे। वियना में मीडिया से बातचीत में श्री क्वात्रा ने कहा कि दोनों नेता आतंकवाद की स्पष्ट निंदा करने और साइबरस्पेस में जिस तरह से यह खतरा मौजूद है, उससे निपटने की चुनौती पर एकमत थे। उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने भारत में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर अपनी बात रखी। विदेश सचिव ने कहा कि ऑस्ट्रियाई चांसलर और भारतीय प्र...

July 11, 2024 8:58 AM

भारत और ऑस्ट्रिया के बीच मजबूत संबंधों के लिए सरकारों के अलावा लोगों की भागीदारी भी महत्वपूर्ण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत और ऑस्ट्रिया के बीच संबंध केवल सरकारों द्वारा नहीं बनाए गए हैं, बल्कि इन संबंधों को मजबूत करने के लिए लोगों की भागीदारी भी महत्वपूर्ण हैं। वियना में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि भौगोलिक दृष्टि से भारत और ऑस्ट्रिया दो अलग-अलग छोर पर स्थित हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच काफी समानताएं हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र हम दोनों देशों को जोड़ता है। श्री मोदी ने कहा- स्वतंत्रता, समानता, बहुलवाद और कानून के शासन के प्रति सम्मान हम...

July 10, 2024 3:47 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज ऑस्ट्रिया के वियना में औपचारिक स्वागत किया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज ऑस्ट्रिया के वियना में औपचारिक स्वागत किया गया। ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहामेर भी श्री मोदी के साथ थे। प्रधानमंत्री मोदी दो राष्‍ट्रों की यात्रा के दूसरे चरण में कल  मॉस्‍को से वियना पहुंचे। श्री मोदी के आगमन पर भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्‍वागत किया। आधिकारिक वार्ता से पहले श्री मोदी ने ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहामेर के साथ मुलाकात की और कहा कि आने वाले समय में पहले से ही सशक्‍त भारत-ऑस्ट्रिया की मित्रता और भी प्रगाढ होगी। प्रधानमंत्री मोदी...

July 10, 2024 10:29 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विएना में ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर से बातचीत करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण में रूस के बाद ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना पहुंच गए हैं। श्री मोदी के आगमन पर भारतीय समुदाय के सदस्यों ने उनका हार्दिक स्वागत किया। 41 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ऑस्ट्रिया की यह पहली यात्रा है। प्रधानमंत्री रूस की दो दिन की यात्रा के बाद मास्को से ऑस्ट्रिया पहुंचे हैं। उन्‍होंने मास्को में राष्ट्रपति पुतिन के साथ 22वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लिया।   श्री मोदी का ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन से म...

July 9, 2024 5:37 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉस्को में ऑल रश्यिन प्रदर्शनी केंद्र का किया दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मॉस्को में ऑल रश्यिन प्रदर्शनी केंद्र का दौरा किया। उनके साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी थे। दोनों नेताओं ने प्रदर्शनी केंद्र में रोसाटॉम पवेलियन का दौरा किया। श्री मोदी ने असैन्‍य परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत-रूस सहयोग पर एक फोटो प्रदर्शनी देखी। श्री मोदी "परमाणु सिम्फनी" भी गये जो वी वी ई आर-1000 रिएक्टर का एक स्थायी कामकाजी मॉडल है और भारत में कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र का प्रमुख केन्‍द्र है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय और रूसी छात्रों के एक समू...

July 9, 2024 8:41 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि आने वाले वर्षों में भारत-रूस संबंध और प्रगाढ़ होंगे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात के दौरान श्री मोदी ने कहा कि लगभग 10 वर्षों में, उनकी 17 बार मुलाकात हुई है और पिछले 25 वर्षों में उनकी लगभग 22 द्विपक्षीय बैठकें हुई हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 40-50 वर्षों से भारत आतंकवाद का सामना कर रहा है। प्रधानमंत्री ने हर तरह के आतंकवाद की निंदा की। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में कोविड महामारी के कारण विश्व को कई चुनौतियों का...

July 9, 2024 5:16 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के मॉस्को में अज्ञात सैनिक की कब्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रूस के मॉस्को में अज्ञात सैनिक की कब्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। अज्ञात सैनिक की समाधि मॉस्को के क्रेमलिन दीवार पर स्थित एक युद्ध स्मारक है। यह उन सोवियत सैनिकों को समर्पित है जिन्होंने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अपनी जान गंवाई थी।  

July 8, 2024 8:16 PM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर मॉस्‍को पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी रूस और ऑस्‍ट्रिया की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर मॉस्‍को पहुंच गये है। मॉस्को एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रधानमंत्री का स्वागत उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने किया। 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्‍मेलन में प्रधानमंत्री मोदी और रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन रक्षा, व्‍यापार और निवेश, ऊर्जा सहयोग, शिक्षा, संस्‍कृति तथा लोगों के बीच आपसी संपर्क सहित व्‍यापक द्विपक्षीय मुद्दों पर विचार विमर्श करेगे। दोनों नेता परस्‍पर हित के क्षेत्रीय और वैश्विक घट...