August 11, 2024 10:11 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में 61 फसलों की 109 उन्नत किस्में जारी करेंगे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में उच्च उपज देने वाली, जलवायु-लचीली और बायो फोर्टिफाइड फसलों की 109 किस्में जारी करेंगे। वे कार्यक्रम के दौरान किसानों और वैज्ञानिकों से बातचीत भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में बताया कि 61 फसलों की 109 किस्में जारी की जाएंगी जिनमें 34 खेती और 27 बागवानी फसलें हैं। खेती की फसलों में, बाजरा, चारा, तिलहन, दाल, गन्ना, कपास, फाइबर और अन्य फसलों सहित विभिन्न अनाजों के बीज जारी किए जाएंगे। बागवानी की फसलों में विभिन्न प्रकार के फल, सब्जियां, वृ...

August 9, 2024 9:14 AM

बांग्लादेश में अंतरिम सरकार की जिम्मेदारी संभालने पर प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं 

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश में नई जिम्मेदारी संभालने के लिए प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की है कि बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य सभी अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए सामान्य स्थिति की जल्द बहाली होगी। उन्‍होंने कहा कि भारत शांति, सुरक्षा और विकास के लिए दोनों देशों के लोगों की साझा आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बांग्लादेश के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

August 8, 2024 2:00 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने उन्हें एक राजनीतिक दिग्गज बताया, जिन्होंने बड़ी प्रतिबद्धता के साथ राज्य की सेवा की। श्री भट्टाचार्य का 80 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद दक्षिण कोलकाता स्थित उनके आवास पर निधन हो गया।

August 8, 2024 1:44 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भूस्खलन से प्रभावित वायनाड का दौरा करेंगे

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भूस्खलन से प्रभावित वायनाड का दौरा करेंगे। यात्रा को लेकर कन्नूर और वायनाड में तैयारियां जारी हैं। यात्रा से पहले आज कन्नूर और वायनाड में सुरक्षा बैठकें हुईं। प्रधानमंत्री के वायनाड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करने की संभावना है। इस बीच, केरल और कर्नाटक की सैन्य इकाइयों से आए लगभग पांच सौ सैन्यकर्मी वायनाड से वापस लौटेंगे। नवनिर्मित बेली ब्रिज को मजबूत करने के लिए एक छोटी टीम और हेलीकॉप्टर खोज दल और कुछ दिनों तक वायनाड में रहेंगे। आज दोपहर...

August 2, 2024 1:47 PM

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शनिवार को करेंगे  उद्घाटन, कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल नई दिल्ली में कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (आई.सी.ए.ई.) का उद्घाटन करेंगे और कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। इस वर्ष के सम्मेलन का विषय है- सतत कृषि-खाद्य प्रणालियों की ओर परिवर्तन। कृषि अर्थशास्त्रियों के अंतर्राष्ट्रीय संघ की अध्यक्षता त्रिवार्षिक सम्मेलन आज शुरू हुआ और यह 7 अगस्त को संपन्न होगा। इस सम्मेलन का आयोजन 65 वर्षों के बाद भारत में किया जा रहा है।     इस कार्यक्रम का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधनों में कमी, बढ़ती उत्...

August 2, 2024 10:17 AM

उत्तराखंड आपदा स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी उत्तराखंड आपदा स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय को राज्य में तेज वर्षा और भूस्खलन के बाद की स्थिति से अवगत कराया गया है। भारतीय वायु सेना ने चिनूक और एम.आई.-17 हेलीकॉप्टर राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात किए हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मुख्‍यमंत्री के अनुरोध पर राज्‍य को पूरी सहायता का आश्वासन दिया है।  

August 2, 2024 10:05 AM

जापान की प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष और व्यापार जगत के प्रमुखों से की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात 

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल शाम जापान की प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष नुकागा फुकिशिरो और उनके प्रतिनिधिमंडल तथा व्यापार जगत के प्रमुखों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने जापान से और अधिक निवेश के लिए भारत में अनुकूल व्यापार माहौल और किए गए सुधारों का उल्लेख किया। उन्‍होंने प्रतिनिधिमंडल को व्यापार के लिए भारत सरकार के पूरे सहयोग का आश्वासन दिया।     इस बैठक ने भारत और जापान के बीच मजबूत विशेष रणनीतिक और वैश्विक भागीदारी तथा परस्पर हित और सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों को रेखांकित किया। साथ ही दोनों ...

August 1, 2024 12:09 PM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्‍ट्रपति भवन में वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्‍ह का स्वागत किया

    वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्‍ह का आज सुबह नई दिल्ली में राष्‍ट्रपति भवन प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्‍ट्रपति भवन में वियतनाम के प्रधानमंत्री का स्वागत किया। श्री चिन्‍ह भारत की तीन दिन की राजकीय यात्रा पर हैं। उनके साथ कई मंत्रियों, उप मंत्रियों और व्यावसायिक प्रतिनिधियों सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी है। श्री चिन्‍ह ने राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि भी अर्पित की।   प्रधानमंत्री मोदी आज वियतनाम के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्ष...

August 1, 2024 12:38 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वियतनाम के प्रधानमंत्री का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया जाएगा। वे बाद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सम्‍मान में दोपहर का भोज देंगे। दोनों नेताओं के बीच चर्चा के बाद कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है। वियतनाम के प्रधानमंत्री आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जग...

July 30, 2024 10:42 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में हुए भूस्खलन में मरने वालों के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में वायनाड के कुछ हिस्सों में भूस्खलन में मरने वाले प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने केरल के मुख्‍यमंत्री पिनाराई विजयन से भी बात की और वहां की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर केंद्र से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि सभी प्रभावित लोगों की सहायता के लिए बचाव अभियान फिलहाल चल रहा है। प्रध...