June 13, 2024 11:20 AM

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया ताड़ासन का वीडियो

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सोशल मीडिया पर ताड़ासन का एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में इस आसन को करने से होने वाले स्‍वास्‍थ्‍य लाभों के बारे में बताया गया है। https://x.com/narendramodi/status/1801095980604891642 वीडियो को साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ताड़ासन शरीर के लिए बहुत लाभकारी है और इससे शरीर मजबूत और सुडौल होता है।

June 13, 2024 8:31 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत आग हादसे पर की समीक्षा बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल अपने आवास पर एक बैठक में कुवैत आग हादसे की समीक्षा की। इस हादसे में 40 भारतीय नागरिक मारे गये हैं और अनेक घायल हुए हैं। श्री मोदी ने घटना पर गहरा दुख: प्रकट किया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की। उन्‍होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।      प्रधानमंत्री ने प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया। उन्‍होंने राहत उपायों की निगरानी और पार्थिव शरीर शीघ्र भेजे जाने की व्यवस्था के लिए विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन ...

June 13, 2024 8:00 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत में आग दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत शहर में आग दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया श्री मोदी ने कहा कि उनकी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि कुवैत में भारतीय दूतावास स्थिति पर नजर रख रहा है और प्रभावितों की सहायता के लिए अधिकारियों के साथ काम कर रहा है।

June 11, 2024 12:03 PM

भारत के लोग हमेशा शांति, सुरक्षा और प्रगतिशील विचारों के हिमायती रहे हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत के लोग हमेशा शांति, सुरक्षा और प्रगतिशील विचारों के हिमायती रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज पार्टी के अध्यक्ष नवाज शरीफ के सोशल मीडिया पोस्ट के उत्तर में उन्‍होंने यह बात कही। नवाज शरीफ ने तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर श्री मोदी को शुभकामनाएं दी थी। श्री मोदी ने कहा कि लोगों की खुशहाली और सुरक्षा में बढोतरी करना हमेशा उनकी प्राथमिकता रहेगी। श्री शरीफ ने कहा था कि हाल के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सफलता से श्...