September 24, 2024 9:24 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमरीका की अपनी सफल यात्रा पूरी कर नई दिल्ली पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमरीका की अपनी सफल यात्रा के बाद नई दिल्ली लौट आए हैं। वहां अपने व्यापक और व्यस्त कार्यक्रमों के दौरान, उन्‍होंने डेलावेयर के विलमिंगटन में छठे वार्षिक क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लिया और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में 'भविष्य के शिखर सम्मेलन' को संबोधित किया। इन बडे आयोजनों के मौके पर श्री मोदी ने अमरीकी राष्ट्रपति जो बिइडन और क्वाड समूह के अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कीं। प्रधानमंत्री @narendramodi अमेरिका की अपनी ऐतिहासिक यात्रा पूरी क...

September 15, 2024 8:51 PM

पीएम मोदी कल अहमदाबाद मेट्रो के दूसरे चरण में मेट्रो रेल को हरी झंडी दिखाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से कुछ देर पहले तीन दिन की गुजरात यात्रा पर अहमदाबाद पहुंचे। प्रधानमंत्री कल अहमदाबाद मेट्रो के दूसरे चरण में चलने वाली मेट्रो रेल को हरी झंडी दिखाएंगे। यह मेट्रो रेल अहमदाबाद और गांधीनगर को जोड़ेगी। श्री मोदी महात्मा मंदिर में नवीकरणीय ऊर्जा सम्‍मेलन के चौथे संस्करण का उद्घाटन करेंगे और प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के लाभार्थियों से मिलेंगे।  बाद में, प्रधानमंत्री दोपहर को अहमदाबाद में 8 हजार करोड़ रुपये से अधिक की जन केंद्रित कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घ...

August 21, 2024 1:45 PM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पोलैंड और युक्रेन की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर हुए रवाना

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि पोलैंड मध्‍य यूरोप में भारत का महत्‍वपूर्ण आर्थिक साझेदार है। उन्‍होंने कहा कि भारत और पोलैंड लोकतंत्र, बहुलवाद तथा दोनों देशों के सम्‍बन्‍धों को मजबूत बनाने के प्रति वचनबद्ध हैं। प्रधानमंत्री आज सुबह पोलैंड के लिए रवाना हो गये। पोलैंड और युक्रेन की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी पोलैंड यात्रा दोनों देशों के राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे होने के मौके पर हो रही है। उन्‍होंने कहा कि वे अपने मित्र प्रधानमंत्री डोनाल्‍ड टस...

August 21, 2024 10:47 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से पोलैंड और यूक्रेन की तीन दिन की यात्रा पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से पोलैंड और यूक्रेन की तीन दिन की यात्रा पर रहेंगे। पोलैंड की राजधानी वारसॉ में श्री मोदी का रस्‍मी तौर पर स्‍वागत किया जाएगा। प्रधानमंत्री पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्‍ड टस्‍क के साथ बातचीत करेंगे और वहां के राष्‍ट्रपति आंद्रेज डूडा से भेंट करेंगे। श्री मोदी भारतीय समुदाय के लोगों, व्‍यापार प्रतिनिधियों और प्रमुख भारतीय अध्‍येताओं के साथ वार्तालाप भी करेंगे।    

August 15, 2024 10:59 AM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश में धर्मनिरपेक्ष नागरिक संहिता लागू करने की पैरवी की 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश में धर्मनिरपेक्ष नागरिक संहिता लागू करने की पैरवी करते हुए कहा है कि सर्वोच्‍च न्‍यायालय बार-बार समान नागरिक संहिता की बात कहता रहा है। उन्‍होंने कहा कि देश में सांप्रदायिक नागरिक संहिता है और इसे धर्मनिरपेक्ष बनाया जाना चाहिए। श्री मोदी ने सभी हितधारकों से अनुरोध किया कि समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर विचार-विमर्श करें। श्री मोदी ने कहा कि जो भी कानून देश को धर्म के आधार पर बांटते हैं या समाज में वर्ग पैदा करते हैं आधुनिक समाज में उनका कोई स्‍थान नहीं है। उन्...

August 13, 2024 8:55 AM

पंजाब के किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फसलों की 109 उन्नत किस्में जारी करने का स्वागत किया

  पंजाब के किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फसलों की उच्च उपज देने वाली, जलवायु के अनुकूल और बायो फोर्टिफाइड 109 किस्में जारी करने का स्वागत किया है। 

August 11, 2024 2:40 PM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने खेती और बागवानी फसलों की 109 उन्नत किस्में जारी कीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्‍ली के भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में उच्च पैदावार वाली, जलवायु अनुकूल और जैव सशक्‍त फसलों की 109 किस्‍में जारी कीं। ये किस्‍में 65 फसलों की हैं जो खेती और बागवानी फसलें हैं। खेती फसलों में बाजरा, तिलहन, दलहन, गन्ना, कपास और अन्य फसलों के बीज शामिल हैं। बागवानी फसलों में फल, सब्जी, कंदमूल, मसाले, फूल और औषधि पौधों के बीज शामिल हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने किसानों और वैज्ञानिकों से बातचीत भी की। नई फसल किस्मों पर प्रधानमंत्री ने कहा कि इनसे कृषि में म...

August 11, 2024 12:50 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को तिमोर लेस्ते का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिये जाने पर असीम गर्व व्यक्त किया

  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को तिमोर लेस्ते के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ग्रैंड कॉलर ऑफ ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते' से सम्मानित किये जाने पर असीम गर्व व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के लिए यह गौरव का क्षण है कि भारत की राष्ट्रपति को तिमोर लेस्ते का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया है। श्री मोदी ने कहा कि यह प्रतिष्ठित सम्मान भारत और तिमोर लेस्ते के मजबूत संबंधों और आपसी सम्मान का प्रतीक है।   

August 11, 2024 12:07 PM

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।   उपराष्‍ट्रपति ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि श्री सिंह ने विदेश मंत्री के तौर पर तथा अन्‍य पदों पर राष्‍ट्र की सेवा की। श्री धनखड़ ने कहा कि श्री नटवर सिंह एक अच्छे लेखक थे और उन्‍हें उनके योगदान के लिए याद रखा जाएगा।   श्री मोदी ने कहा कि श्री सिंह ने विदेश नीति और वैश्विक कूटनीति में समृद्ध योगदान दिया। श्री सिंह को उनके विवेक और लेखन के लिए जाना जाता है।  

August 11, 2024 11:38 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूस्खलन से प्रभावित केरल के वायनाड को पूर्ण सहायता देने का वादा किया

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूस्खलन से गंभीर रूप से प्रभावित केरल के वायनाड को पूर्ण सहायता देने का वादा किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने आपदा पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वायनाड में भूस्खलन ने सभी को आहत किया है। उन्होंने कहा कि त्रासदी के बाद से वो स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और केंद्र सरकार ने प्रभावित लोगों की सहायता के लिए सभी संसाधन उपलब्ध कराए हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि उन्होंने कल प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया। साथ ही वे ...