September 11, 2024 8:01 PM
नागालैंड सरकार ने दीमापुर, चुमौकेदिमा और न्यूलैंड जिलों के लिए इनर लाइन परमिट लागू करने को मंजूरी दे दी है
नागालैंड सरकार ने दीमापुर, चुमौकेदिमा और न्यूलैंड जिलों के लिए इनर लाइन परमिट लागू करने को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय आज मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। कोहिमा में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए पर्यटन और उच्च शिक्षा मंत्री, तेमजेन इम्ना ने कहा कि इनर लाइन परमिट व्यवस्था के अंतर्गत दीमापुर के निवासियों को तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाएगा, श्रेणी-एक और दो के निवासियों को इनर लाइन परमिट की अनिवार्यता से छूट दी जाएगी। श्रेणी-एक मे...