June 25, 2024 4:25 PM
भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा मुख्यालय में आयोजित “लोकतंत्र के काले दिन” कार्यक्रम को संबोधित किया
केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष श्री नड्डा ने आज कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सोच या उसकी कार्यशैली में लोकतंत्र के लिए कोई जगह नहीं है। भाजपा अध्यक्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल के विरोध में नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित "लोकतंत्र के काले दिन" कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। श्री नड्डा ने कहा कि आपातकाल के दौरान मोरारजी देसाई, अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी सहित प्रमुख नेता शामिल थे जिन्हें 19 महीने से अधिक समय तक रातों-रात सलाखों के पीछे रखा गया। उन्हों...