September 25, 2024 4:34 PM

बम्‍बई उच्‍च न्‍यायालय ने बदलापुर दुष्‍कर्म मामले के आरोपी अक्षय शिन्‍दे की मौत के मामले में महाराष्‍ट्र पुलिस को फटकार लगाते हुए कई सवाल पूछे हैं

  बम्‍बई उच्‍च न्‍यायालय ने बदलापुर दुष्‍कर्म मामले के आरोपी अक्षय शिन्‍दे की मौत के मामले में महाराष्‍ट्र पुलिस को फटकार लगाते हुए कई सवाल पूछे हैं। अक्षय शिन्‍दे सोमवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। उसके पिता ने पुलिस के इस दावे को चुनौती देते हुए एक याचिका दायर की थी कि अक्षय शिन्‍दे ने एक पुलिसकर्मी से हथियार छीनकर उसे गोलीबारी के लिए उकसाया था। न्‍यायालय की पीठ ने कहा है कि इस मामले की जांच निष्‍पक्ष तरीके से की जानी चाहिए।

September 5, 2024 5:32 PM

महाराष्ट्र में मुंबई के मलाड क्षेत्र में आज एक निर्माणाधीन 23 मंजिला इमारत का स्लैब गिरने से तीन लोगों की मृत्‍यु . तीन अन्य घायल

      महाराष्ट्र में मुंबई के मलाड क्षेत्र में आज एक निर्माणाधीन 23 मंजिला इमारत का स्लैब गिरने से तीन लोगों की मृत्‍यु हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। ग्रेटर मुंबई नगर निगम के अनुसार, घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।  

August 4, 2024 1:49 PM

मुंबई और उसके उप-नगरीय इलाकों में हुई तेज वर्षा, मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया

  मुंबई और उसके उप-नगरीय इलाकों में कल पूरी रात और आज सुबह तेज वर्षा हुई। मौसम विभाग ने सतारा के लिए रेड अलर्ट और ठाणे, नासिक, पालघर, पुणे, रायगढ़, रत्‍नागिरि और सांगली जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पुणे में भी तेज वर्षा हुई। खडकवासला बांध से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के मद्देनजर सेना की एक टुकड़ी को शहर के एकता नगर इलाके में तैनात किया गया है।   नासिक में कल से बहुत तेज वर्षा हो रही है। गंगापुर बांध में जमा पानी में 84 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। चिंचली गांव में नदी पार करने के प्रयास मे...

July 26, 2024 12:49 PM

भारत की पहली एकीकृत कृषि-निर्यात सेवा मुंबई के जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह से की जाएगी शुरू 

  देश की कृषि निर्यात और आयात क्षमताओं को बढ़ाने के लिए भारत की पहली एकीकृत कृषि-निर्यात सेवा मुंबई के जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह से शुरू की जाएगी। पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि निर्यात-आयात सह घरेलू कृषि वस्तु-आधारित प्रसंस्करण और भंडारण सुविधा की विस्तार परियोजना को स्वीकृति दे दी गई है। उन्‍होंने बताया है कि इस योजना पर सार्वजनिक और निजी भागीदारी के तहत 284 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। श्री सोनोवाल ने कहा कि इस योजना के क्रियान्वित होने पर समग्र क...

July 26, 2024 12:35 PM

मुंबई: लगातार बारिश के बाद मौसम हुआ सामान्य, दैनिक जीवन पटरी पर लौटा 

    मुंबई में लगातार बारिश के बाद शहर का मौसम सामान्‍य हो गया है। दैनिक जीवन फिर से पटरी पर लौट रहा है। इस बीच, बृहनमुंबई नगर पालिका परिषद के क्षेत्र में आने वाले स्‍कूल और कॉलेज खुले हुए हैं। बीएमसी ने अभिभावकों के लिए परामर्श जारी किया है कि वे बिना किसी आधिकारिक जानकारी के शैक्षणिक संस्थान के बंद होने के बारे में अफवाहों पर ध्‍यान न दें और स्कूल तथा कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क में रहें।            इस बीच, महाराष्‍ट्र के कुछ अन्‍य हिस्‍सों में बारिश जारी है। पुणे, रत्नागिरी, गढ़चिर...

July 21, 2024 10:32 AM

मुंबई और आसपास में तेज बारिश से जलभराव के कारण यातायात प्रभावित

  मुंबई और इसके आसपास तेज वर्षा के कारण कई इलाकों में जलभराव होने से यातायात प्रभावित हुआ है। अंधेरी-पूर्व को अंधेरी-पश्चिम से जोड़ने वाले सब-वे के निचले इलाकों में पानी भर गया है। मध्य मुंबई के दादर में हिंदमाता इलाके में भी पानी भर गया है।     मुंबई और इसके उप-नगरीय इलाकों में पिछले 48 घंटे से रुक-रुक कर तेज़ वर्षा हो रही है। अगले कुछ दिनों में और अधिक वर्षा का अनुमान है। पिछले 24 घंटे में मुंबई में 91 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

July 17, 2024 12:49 PM

महाराष्ट्र:  मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से सोना, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान और लाखों रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की गई 

  महाराष्ट्र में मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के सीमा शुल्क क्षेत्र-तीन से 13 किलोग्राम से अधिक सोना, 10 करोड़ 33 लाख रुपये मूल्य के इलेक्ट्रॉनिक्स सामान और 45 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की गई है। इस महीने की 10 से 14 तारीख तक मुंबई सीमा शुल्क क्षेत्र-3 द्वारा आयोजित एक अभियान के तहत यह जब्‍ती की गई। इस सीमा शुल्क क्षेत्र को 'रेड ड्राइव' के नाम से जाना जाता है । इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

July 13, 2024 11:31 AM

मुंबई: गोरेगांव की इंजीनियरिंग सर्विस कम्पनी प्रदर्शनी केंद्र में सड़क, रेलवे और बंदरगाह परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई के गोरेगांव की इंजीनियरिंग सर्विस कम्पनी (एनईएससीओ) प्रदर्शनी केंद्र में 29 हजार 400 करोड़ रुपये से अधिक की सड़क, रेलवे और बंदरगाह परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंग। शाम को श्री मोदी भारतीय समाचार सेवा सचिवालय में आईएनएस टावर्स का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री 16 हजार 600 करोड़ रुपये की ठाणे बोरीवली सुरंग परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे। करीब 12 किलोमीटर लम्बी यह दोहरी ट्यूब सुरंग से ठाणे से बोरीवली तक की यात्रा 12 किलोमीटर कम हो जाएगी और यात्रा में लगभ...

July 12, 2024 10:37 AM

नीट पेपर लीक मामला: सीबीआई ने राकेश रंजन उर्फ रॉकी नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया, माना जा रहा है पेपर लीक का सरगना 

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सी.बी.आई.) ने राकेश रंजन उर्फ रॉकी नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसे नीट पेपर लीक मामले का सरगना माना जा रहा है, उसे उन्हें 10 दिनों के लिए सी.बी.आई. की हिरासत में भेज दिया गया है। वह इस रैकेट के एक अन्य प्रमुख व्यक्ति संजीव मुखिया से भी जुड़ा हुआ है, जो दो दशकों से घोटाले में शामिल है और फरार है। रॉकी की गिरफ्तारी से सी.बी.आई. को जांच में मदद मिल सकती है।    जांच एजेंसी ने अब तक झारखंड के हजारीबाग के स्कूल के प्रधानाचार्य और उप-प्रधानाचार्य सहित समेत 12 लोगों को...

July 8, 2024 9:09 PM

मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में आज मूसलाधार बारिश हुई। मुंबई महानगर क्षेत्र के कई इलाकों में जलभराव की खबर है। रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सतारा, कोल्हापुर और बुलडाना के कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे और सतारा जिलों के लिए अत्यधिक वर्षा का रेड अलर्ट जबकि मुंबई, ठाणे और पालघर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।