June 12, 2024 10:30 AM
आज ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन चरण माझी
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहन चरण माझी आज ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह आज शाम भुवनेश्वर के जनता मैदान में होगा। उनके साथ कनक वर्धन सिंह देव और प्रवती परिदा भी शपथ लेंगे। ये दोनों उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं। यह पहली बार है जब भारतीय जनता पार्टी राज्य में नवीन पटनायक के 24 साल के शासन काल को समाप्त करके सरकार बनाने जा रही है। इससे पहले 52 वर्षीय श्री माझी को कल सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र याद...