July 29, 2024 2:40 PM
केन्द्रीय बजट 2024-25 के बाद नई दिल्ली में कल आयोजित हो रहे सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केन्द्रीय बजट 2024-25 के बाद नई दिल्ली में कल आयोजित हो रहे एक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। इसका विषय है- 'जर्नी टुवर्ड्स विकसित भारत'। सम्मेलन का आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ कर रहा है, और इसका उद्देश्य विकास के लिए सरकार के दृष्टिकोण और इस दिशा में उद्योग की भूमिका की रूपरेखा प्रस्तुत करना है। इस सम्मेलन में उद्योग, सरकार, राजनयिक समुदाय, विशेषज्ञ समुदाय और अन्य लोगों के अलावा एक हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। इसके साथ ही देश और विदे...