June 20, 2024 7:50 PM
ईपीएफओ ने इस साल अप्रैल में सबसे अधिक 18 लाख 92 हजार सदस्य जोड़े
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन -ईपीएफओ ने इस साल अप्रैल में सबसे अधिक 18 लाख 92 हजार सदस्य जोड़े हैं। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने बताया कि सदस्यता में वृद्धि को रोजगार के अवसरों में वृद्धि सहित विभिन्न कारकों के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। आंकड़ों से पता चलता है कि इस साल अप्रैल के दौरान लगभग आठ लाख 87 हजार नए सदस्यों ने नामांकन किया है। डेटा का एक उल्लेखनीय पहलू 18 से 25 आयु वर्ग का प्रभुत्व है, जो महत्वपूर्ण 55 दशमलव 50 प्रतिशत है। पेरोल डेटा से पता चलता है कि आठ लाख 87 हजार नए सदस्यों में से ...