June 23, 2024 9:49 AM
मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक केरल, कर्नाटक और गोवा में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया
मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक केरल, कर्नाटक और गोवा में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। इस दौरान तमिलनाडु, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ भागों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत और पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्र में अगले पांच दिन तक तेज वर्षा जारी रहेगी। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अगले दो से तीन दिन तक गरज के साथ आंधी-वर्षा का अनुमान है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अगले दो दिन तक तेज गर्मी की स्थ...