September 13, 2024 9:38 PM

पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों, ओडिसा और झारखंड में मूसलाधार वर्षा का अनुमान

भारतीय मौसम विभाग ने आज और कल पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों, ओडिसा और झारखंड में मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड में भी अत्यधिक वर्षा की की संभावना है। इस बीच, आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी वर्षा होगी।   विभाग ने अगले तीन-चार दिनों तक छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और बिहार के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी यही स्थिति रहेंगी।...

August 3, 2024 1:31 PM

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, कोंकण और गोवा में मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया

  मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, कोंकण और गोवा में मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। अगले चार दिन के दौरान राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिम राजस्थान, पश्चिम बंगाल के उपहिमालयी क्षेत्र, बिहार और उत्तर पूर्व क्षेत्रों में तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।   गांगेय पश्चिम बंगाल और झारखंड पर हवा के कम दबाव का क्षेत्र और चक्रवाती संचरण बना हुआ है। अगले 48 घंटों के दौरान इसके झारखंड, दक्षिण-पूर्व उत्तरप्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ में पश्चिम-उत्तर-प...

July 27, 2024 12:05 PM

देश के छह राज्यों में मूसलाधार बारिश की आशंका- मौसम विभाग

  मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, मध्यप्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, कोंकण, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और गोवा में आज मूसलाधार वर्षा की आशंका व्‍यक्‍त की है। विभाग ने सौराष्ट्र, कच्छ और गुजरात के कुछ हिस्सों में भी सोमवार तक तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विभाग ने कहा कि उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, केरल, माहे, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और गिलगित में भी 29 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान देश के पूर्व-पश्चिम, उत्तर-पूर्व-उत्तर-पश...

July 21, 2024 11:33 AM

मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों पश्चिम और मध्य भारत में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया

  मौसम विभाग ने अगले चार दिन कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात और मध्यप्रदेश में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मराठवाड़ा, तटीय आंध्रप्रदेश, यानम और तेलंगाना में आज भारी बारिश की संभावना है। राजधानी दिल्ली में भी आज हल्की वर्षा हो सकती है।     राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, बिहार, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में बुधवार तक तेज वर्षा और दिल्‍ली में आज हल्की वर्षा की संभावना है। 

July 21, 2024 11:28 AM

मौसम विभाग ने उत्‍तराखण्‍ड में अगले 48 घंटे में तेज वर्षा का अलर्ट जारी किया

    मौसम विभाग ने उत्‍तराखण्‍ड में अगले 48 घंटे में तेज वर्षा का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कुमाऊं क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट और गढवाल के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। चम्‍पावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, बागेश्‍वर, अल्‍मोडा, पिथौरागढ और पौडी जिलों में कुछ स्‍थानों पर आज और कल के लिए मूसलाधार बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।     राजधानी देहरादून सहित गढवाल के अधिकांश जिलों में तेज वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। संबंधित जिला प्रशासनों को सतर्क रहने और एहतियात बरतने के निर्देश दिए...

July 8, 2024 9:09 PM

मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में आज मूसलाधार बारिश हुई। मुंबई महानगर क्षेत्र के कई इलाकों में जलभराव की खबर है। रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सतारा, कोल्हापुर और बुलडाना के कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे और सतारा जिलों के लिए अत्यधिक वर्षा का रेड अलर्ट जबकि मुंबई, ठाणे और पालघर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

July 8, 2024 8:48 PM

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना

राजधानी में आज मौसम साफ रहा और कुछ क्षेत्रों में बादल भी छाए रहे। आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 32 दशमलव 2 डिग्री सेल्‍सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री कम रहते हुए 25  दशमलव 6 डिग्री सेल्‍सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में आमतौर पर बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना हैं। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री...

July 8, 2024 5:23 PM

मौसम विभाग ने मुंबई के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लोगों से अनावश्यक आवाजाही से बचने का किया आग्रह

मुंबई और उसके उपनगरों में तेज वर्षा लगातार जारी है, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लोगों से अनावश्यक आवाजाही से बचने का आग्रह किया है। स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में श्री शिंदे ने कहा कि सभी आपातकालीन एजेंसियां अलर्ट पर हैं। हालांकि सड़क और रेल यातायात फिर से शुरू हो गया है, लेकिन शहर के निचले इलाकों में लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शहर के सभी जलभराव वाले स्थानों पर बीएमसी के अधिकारी मौजूद हैं। मुंबई ...

June 29, 2024 10:55 AM

राजस्थान और उत्तर प्रदेश कई राज्यों के शेष भागों में की ओर पहुंचा मानसून: मौसम विभाग  

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान के कुछ हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तराखंड के शेष भागों में आगे बढ़ गया है। मौसम विभाग ने बताया कि आज हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़, गुजरात

June 27, 2024 8:55 PM

केरल में भारी बारिश, मौसम विभाग ने नौ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया 

केरल में भारी बारिश जारी रहने के कारण, बड़े पैमाने पर नुकसान हो रहा है। कई इलाकों में गंभीर जलभराव की खबर है।  कई हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें नष्ट हो गई हैं। पथानामथिट्टा, इडुक्की, वायनाड, तिरुवनंतपुरम और अन्य स्थानों पर राहत शिविर बनाए गए हैं। मौसम विभाग ने वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और  नौ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया  है । विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन और समुद्री कटाव की सूचना मिली है। गंभीर रूप से प्रभावित नौ जिलों में राष्ट्रीय  आपदा मोचन बल की टीमें तैनात की जा रही हैं...