September 26, 2024 7:15 PM

मॉरीशस प्रतिनिधिमंडल की उच्च स्तरीय आधिकारिक भारत यात्रा कल रणनीतिक बैठकों और सार्थक विचार-विमर्श के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई

  मॉरीशस प्रतिनिधिमंडल की उच्च स्तरीय आधिकारिक भारत यात्रा कल रणनीतिक बैठकों और सार्थक विचार-विमर्श के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने अपने वक्‍तव्‍य में बताया कि तीन दिवसीय यात्रा मॉरीशस के साथ द्विपक्षीय सहयोग और क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के लिए एक स्पष्ट रोडमैप के साथ समाप्त हुई। इस वार्ता का नेतृत्व मंत्रालय के सचिव वी. श्रीनिवास और मॉरीशस के लोक सेवा सचिव के. कोन्हये ने किया। यात्रा के दौरान, मॉरीशस प्रतिनिधिमंडल ने पीएम गतिशक्ति, जीईएम और यूआईडीएआ...

July 18, 2024 9:37 AM

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मॉरीशस में भारत के पहले विदेशी जन औषधि केन्द्र का उद्घाटन किया

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल मॉरीशस में भारत के पहले ऐसे जन औषधि केन्द्र का उद्घाटन किया जो विदेश में स्थित है। मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगनॉथ भी इस अवसर पर उनके साथ उपस्थित थे। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में डॉक्‍टर जयशंकर ने कहा कि इस औषधि केन्‍द्र की स्‍थापना का वादा प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस वर्ष के शुरू में किया था जिसे अब पूरा किया गया है। उन्‍होंने यह भी कहा कि भारत-मॉरीशस स्वास्थ्य साझेदारी परियोजना के अंतर्गत भारत में निर्मित और सस्ती दवाओं की आपूर्ति की जाएगी ताकि...

July 17, 2024 1:55 PM

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम और पॉल बेरेन्जर से की मुलाकात

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम और पॉल बेरेन्जर से भेंट की। डॉक्‍टर रामगुलाम के साथ मुलाकात के दौरान डॉक्‍टर जयशंकर ने स्थायी द्विपक्षीय साझेदारी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की। श्री पॉल बेरेन्जर के साथ भेंट के बारे में विदेश मंत्री ने कहा कि उन्होंने समसामयिक वैश्विक मुद्दों पर सार्थक बातचीत की।

July 16, 2024 2:07 PM

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर मॉरीशस पहुंचे

  विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर आज मॉरीशस पहुंचे। सोशल मीडिया पोस्‍ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि वे उपयोगी भागीदारी और भारत तथा मॉरीशस के बीच विशेष संबंधों को आगे बढ़ाने को लेकर उत्‍साहित हैं। यात्रा के दौरान श्री जयशंकर मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगनॉथ से भेंट करेंगे और अन्‍य वरिष्‍ठ मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठके करेंगे। वे मॉरीशस के अन्‍य प्रमुख नेताओं से भी मिलेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा से दोनों पक्षों को द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्‍...

July 16, 2024 9:02 AM

मॉरीशस की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रमण्यम जयशंकर

  विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रमण्यम जयशंकर आज से मॉरीशस की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे। यात्रा के दौरान श्री जयशंकर मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनौत सहित अन्य वरिष्ठ मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठक में भाग लेंगे।   विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह यात्रा दोनों पक्षों को आपसी संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक चर्चा का अवसर प्रदान करेगी। मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा भारत और मॉरीशस के बीच द्विपक्षीय संबंधों के महत्व को रेखांकित करती है और इससे भारत की पड़ोसी प्रथम नीति, सागर द...