August 1, 2024 1:59 PM

सरकार ने पिछले वर्ष देश में करीब 13 लाख फाइव स्टार एनर्जी सेविंग एलईडी बल्ब बांटे

  सरकार ने पिछले वर्ष देश में करीब 13 लाख फाइव स्टार एनर्जी सेविंग एलईडी बल्ब बांटे हैं। ये बल्ब ऊर्जा बचाने में मदद करते हैं। इसे एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड के माध्यम से उपभोक्ताओं को रियायती दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है।         आज लोकसभा में पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए बिजली मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि देश में एलईडी बल्बों की पर्याप्त उपलब्धता है और अकेले उत्तर प्रदेश में अब तक दो करोड साठ लाख से अधिक बल्ब वितरित किए जा चुके हैं।

July 12, 2024 1:38 PM

आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण और समय पर पूरा करने पर जोर दिया 

आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्‍ल्यूडी) की परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण और समय पर पूरा करने पर जोर दिया है। नई दिल्ली में 170 वें सीपीडब्ल्यूडी वार्षिक दिवस पर एक समारोह को संबोधित करते हुए उन्‍होंने परियोजनाओं में अधिक पारदर्शिता और कम लागत की आवश्यकता पर भी जोर दिया। श्री मनोहर लाल ने इंजीनियरों और अधिकारियों से नयी तकनीक अपनाने को कहा।