June 23, 2024 2:01 PM

मणिपुर: जैविक फार्म हाउस में हुआ जबरदस्त विस्फोट,  किसी के हताहत होने की खबर नहीं

मणिपुर के जिरिबाम जिले में बोरोबेकरा उप-मंडल के अंतर्गत गोवाखल स्थित जैविक फार्म हाउस में आज एक जबरदस्त विस्फोट हुआ। पुलिस ने बताया है कि यह घटना आज तड़के करीब तीन बजे हुई और विस्फोट से फार्म हाउस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।    हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, क्योंकि इस वर्ष मई के पहले सप्ताह में जिरिबाम जिले में जातीय हिंसा भड़कने के बाद फॉमहाउस में कोई नहीं रह रहा था। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया है और अपराधियों को पकड़ने की जांच शुरू कर दी है।

June 21, 2024 12:39 PM

मणिपुर: राज्‍यपाल अनुसुइया उइके ने राजभवन में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 

  मणिपुर में इम्फाल स्थित राजभवन में अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस मनाया गया। राज्‍यपाल अनुसुइया उइके ने अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ योग किया। राज्‍य के विभिन्‍न स्‍थानों पर भी योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए।

June 17, 2024 11:00 AM

मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए आज उच्च स्तरीय बैठक करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए आज शाम 4 बजे नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में केंद्र, राज्य सरकार, सेना और अन्य सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।