September 8, 2024 8:55 PM

मणिपुर सरकार ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण सोमवार और मंगलवार को सभी स्कूलों और कॉलेजों में दो दिन का अवकाश घोषित किया

    मणिपुर सरकार ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण सोमवार और मंगलवार को सभी स्कूलों और कॉलेजों में दो दिन का अवकाश घोषित किया है। मोइरांग में कल बम विस्फोट में एक व्‍यक्ति की मौत के बाद स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए थे।     इस बीच, मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने आज अपने पार्टी विधायकों, स्पीकर और कैबिनेट सहयोगियों के साथ राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात कर आठ सूत्री प्रस्ताव सौंपा। प्रस्ताव में केंद्र सरकार द्वारा राज्य में शांति सुनिश्चित करने, एकीकृत कमान राज्य सरकार...

August 29, 2024 8:13 PM

मणिपुर में, राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने आईएनए युद्ध स्मारक परिसर और आईएनए मुख्यालय स्मारक स्थलों का दौरा किया  

               मणिपुर में, राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने आज मोइरांग में आईएनए युद्ध स्मारक परिसर और आईएनए मुख्यालय स्मारक स्थलों का दौरा किया। राज्यपाल ने आईएनए युद्ध स्मारक के संग्रहालय, पुस्तकालय, युद्ध फोटो गैलरी और प्रतिकृति गैलरी का दौरा किया। उन्होंने मोइरांग की इमारत का भी दौरा किया, जिसका उपयोग द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान आईएनए मुख्यालय के रूप में किया गया था।     मीडियाकर्मियों से बात करते हुए राज्यपाल ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया और...

August 7, 2024 12:27 PM

मणिपुर: सरकार ने बांग्लादेश से संभावित अवैध घुसपैठ रोकने के लिए सीमावर्ती जिलों फ़िरज़ॉल और जिरीबाम में लगाया रात का कर्फ्यू

मणिपुर सरकार ने बांग्लादेश से संभावित अवैध घुसपैठ रोकने के लिए सीमावर्ती जिलों फ़िरज़ॉल और जिरीबाम में रात का कर्फ्यू लगा दिया है। दोनों जिलों के जिलाधिकारियों ने इस संबंध में निषेधाज्ञा जारी कर दी है। आदेश में आग्नेयास्त्रों, तलवारों, लाठियों, पत्थर या अन्य घातक हथियारों और किसी भी प्रकार की तेज धार वाली वस्तुओं को ले जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है जिनका उपयोग आक्रामक हथियारों के रूप में किया जा सकता है। जिरीबाम जिले में, सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिरीबाम नगर परिषद और बोरोबेक्रा सब डिवी...

July 31, 2024 11:49 AM

श्री लक्ष्‍मण प्रसाद आचार्य बने मणिपुर के राज्यपाल, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सिद्धार्थ मृदुल ने दिलाई शपथ 

  श्री लक्ष्‍मण प्रसाद आचार्य ने आज मणिपुर के राज्यपाल पद की शपथ ली। आज सवेरे इम्फाल के राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मणिपुर उच्‍च न्‍यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश सिद्धार्थ मृदुल ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। समारोह में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह, कैबिनेट मंत्री, विधायक, पुलिस अर्धसैनिक बल और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। 

July 31, 2024 10:09 AM

मणिपुर:  किसी प्रकार की अवांछित घटना को विफल करने के उद्देश्य से संवेदनशील क्षेत्रों में तलाशी अभियान चला रहे हैं  सुरक्षा बल 

मणिपुर में, सुरक्षा बल किसी प्रकार की अवांछित घटना को विफल करने के उद्देश्य से संवेदनशील क्षेत्रों में तलाशी अभियान चला रहे हैं।अर्धसैनिक बलों के साथ मणिपुर पुलिस ने थाउबल जिले के तेकचाम मेनिंग चिंग की तलहटी में तलाशी अभियान चलाकर हथियार और गोला-बारूद बरामद किये। इनमें एक स्नाइपर राइफल, एक बोल्‍ट राइफल, एक पिस्‍तौल, छह हैंड ग्रेनेड, एक अचेत ग्रेनेड और अन्य युद्धक सामग्री शामिल हैं।मणिपुर पुलिस ने इंफाल पूर्व के चिंगमेईरोंग के आस-पास चलाए गए तलाशी अभियान में विद्रोही गुट-प्रेपक (प्रोग्रेसिव) के त...

July 31, 2024 9:20 AM

मणिपुर: तामेंगलोंग ज़िले के डिमथानलोंग गांव में हुए भूस्खलन में दो लोगों की मौत

  मणिपुर में तामेंगलोंग ज़िले के डिमथानलोंग गांव में हुए भूस्खलन में दो लोगों की मृत्यु हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मणिपुर के कुछ हिस्सों में सोमवार रात तेज बारिश के बाद भूस्खलन से एक मकान गिर गया जिसमें एक महिला और दो साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना में घायल व्यक्ति को राजधानी इंफाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

July 10, 2024 8:38 PM

मणिपुर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्यकारी समिति की बैठक आज संपन्न

मणिपुर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्यकारी समिति की बैठक आज संपन्न हो गई। बैठक में दो प्रस्ताव पारित किए गए, जिनमें राज्य में सामान्य स्थिति लाने की दिशा में काम करना शामिल है। इंफाल में आयोजित इस बैठक में केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह और पार्टी के पूर्वोत्तर क्षेत्र प्रभारी संबित पात्रा ने भाग लिया।बैठक के बाद मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा कि मणिपुर में सामान्य स्थिति की बहाली के लिए राज्य में तनावग्रस्त दोनों समुदायों के साथ बातचीत...

July 8, 2024 8:55 PM

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने मणिपुर दौरे के दौरान विभिन्न राहत शिविरों में शरण लिये हुए हिंसा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की

विपक्ष के नेता राहुल गांधी का एक दिवसीय मणिपुर दौरा संपन्न हो गया है। उन्होंने राज्य के विभिन्न राहत शिविरों में शरण लिये हुए हिंसा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। कांग्रेस नेता ने इंफाल में मीडियाकर्मियों को भी संबोधित किया और मणिपुर के लोगों से हिंसा रोकने तथा शांति से रहने की अपील की।  उन्होंने कहा कि उनकी मणिपुर यात्रा राजनीति से प्रेरित नहीं है और उन्होंने प्रभावित परिवारों के दुख और दर्द को साझा करने के लिए राज्य का दौरा किया है। श्री राहुल गांधी ने आश्वासन दिया कि वे राज्य में हिंसा का स...

July 8, 2024 4:45 PM

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने मणिपुर दौरे के दौरान बाढ़ प्रभावित परिवारों से की मुलाकात

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपने एक दिवसीय दौरे पर मणिपुर पहुंच गए। वह आज सुबह असम के कछार पहुंचे और बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। फिर वह मणिपुर के जिरीबाम जिले पहुंचे और जिले में शरण ले रहे हिंसा प्रभावित परिवारों से बातचीत की। इंफाल का दौरा करने के बाद श्री गांधी चुराचांदपुर पहुंचे। जहां उन्होंने राहत शिविरों का दौरा किया। इसके बाद वह बिष्णुपुर जिले का दौरा करेंगे और राहत शिविर के कैदियों से मिलेंगे। कांग्रेस नेता आज शाम इंफाल रवाना होने से पहले मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइ...

July 8, 2024 2:13 PM

मणिपुर के दौरे पर राहुल गांधी, बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात

राहुल गांधी आज से मणिपुर दौरे पर हैं। इससे पहले वो सिलचर हवाई अड्डे पर उतरे। इसके बाद राहुल गांधी सड़क मार्ग से मणिपुर के जिरीबाम जाएंगे। लेकिन उससे पहले उन्होंने फुलेरताल में एक राहत शिविर का दौरा किया जहां असम में बाढ़ से प्रभावित लोग रह रहे हैं। असम में करीब 23 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। मणिपुर में पिछले साल मई में जातीय हिंसा भड़कने के बाद पूर्वोत्तर राज्य का यह राहुल गांधी का तीसरा दौरा होगा और बतौर विपक्ष का नेता पहला। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जिरीबाम जिले में कुछ राहत शिविरों का दौरा...