September 21, 2024 5:36 PM
कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी को धमकी देने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज जम्मू में कहा है कि कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी को धमकी देने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। आकाशवाणी के जम्मू संवाददाता के अनुसार श्री खरगे ने जोर देकर कहा है कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के सामने नहीं झुकेगी। श्री खरगे ने लोकसभा में विपक्ष के नेता के विरूद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रहने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली पर सवाल उठाये। कांग्रेस अध्यक्ष न...