September 18, 2024 8:29 PM
विकसित भारत परिकल्पना को प्राप्त करने में एक महत्वपूर्ण हिस्सा है महाराष्ट्रः मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि महाराष्ट्र भारत की विकसित भारत परिकल्पना को प्राप्त करने में एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। नवी मुंबई में राज्य के पहले सेमीकंडक्टर विनिर्माण संयंत्र के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए, श्री शिंदे ने महाराष्ट्र को एक उद्योग-अनुकूल राज्य बताया। उन्होंने रोजमर्रा की जिंदगी में सेमीकंडक्टर चिप्स के महत्व पर बल दिया। इस परियोजना में महाराष्ट्र सरकार ने 36 हजार 573 करोड़ रुपये का निवेश किया है। उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने सेमीकं...