July 10, 2024 10:19 AM

मध्य प्रदेश: छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी 

मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है।   कुल नौ उम्मीदवार मैदान में हैं लेकिन मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कमलेश शाह और कांग्रेस के धीरेन शाह इनवाती के बीच है। 

July 8, 2024 12:08 PM

मध्य प्रदेश: राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने रामनिवास रावत को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई

मध्य प्रदेश में आज राज्य मंत्रिमंडल के संक्षिप्त विस्तार में राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने रामनिवास रावत को कैबिनेट मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अब राज्य मंत्रिपरिषद में कुल 31 मंत्री हो गए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। श्री रावत चंबल क्षेत्र के वरिष्ठ नेता हैं और विजयपुर सीट से छह बार विधायक चुने गए हैं। श्री रावत कुछ महीने पहले कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे।

July 5, 2024 7:59 AM

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश शील नागू को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया

 मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश शील नागू को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

July 1, 2024 10:04 AM

मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच पार्वती-काली सिंध चंबल नदी लिंक परियोजना के क्रियान्वयन के लिए समझौता हुआ

  मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने की शुरुआत की गई है। दोनों राज्यों ने पार्वती-काली सिंध चंबल नदी लिंक परियोजना के क्रियान्वयन के लिए संयुक्त पहल की है। इसके लिए दोनों राज्यों के बीच ज्ञापन समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये गए हैं।

June 28, 2024 12:58 PM

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सी.ए.ए. के अंतर्गत राज्य में तीन आवेदकों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किए

 मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने नागरिकता संशोधन कानून (सी.ए.ए.) के अंतर्गत पहली बार राज्य में तीन आवेदकों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किए। 

June 27, 2024 6:04 PM

बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश के छह नवनिर्वाचित सांसदों ने आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली

बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश के छह नवनिर्वाचित सांसदों ने आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। इन नए सांसदों को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने शपथ दिलाई। कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, झारखंड मुक्ति मोर्चा के डॉ. सरफराज अहमद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदीप कुमार वर्मा, बंशीलाल गुर्जर, माया नारोलिया और बालयोगी उमेश नाथ ने सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली।

June 22, 2024 9:23 AM

मध्य प्रदेश के सभी 55 जिलों में एक जुलाई से प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का किया जायेगा शुभारंभ

मध्य प्रदेश के सभी 55 जिलों में एक जुलाई से प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ किया जायेगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में एक-एक प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। प्रदेश के 55 जिलों में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने के लिए चयनित महाविद्यालयों में अतिरिक्त पदों की स्वीकृति दे दी गयी है। इन कॉलेजों को आवश्यक बजट भी उपलब्ध करवाया गया है।    मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि प्रत्...

June 21, 2024 11:55 AM

मध्य प्रदेश: भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन, मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया कार्यक्रम में भाग 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्‍य के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्‍य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री ने मोटे अनाज को प्रोत्साहन देने के लिए श्री अन्‍न संवर्धन अभियान की शरूआत की।   श्री यादव ने योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने योग दिवस मनाने की घोषणा की है, तब से योग के माध्‍यम से स्‍वस्‍थ होने का अभियान शुरू किय...

June 16, 2024 12:20 PM

मध्यप्रदेश: राज्‍य के सभी छह केंद्रीय मंत्रियों शिवराज सिंह चौहान सहित राज्‍य के सभी छह केंद्रीय मंत्रियों का पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा किया जाएगा अभिनंदन 

मध्यप्रदेश में भाजपा प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने बताया है कि राज्‍य के सभी छह केंद्रीय मंत्रियों शिवराज सिंह चौहान, डॉ. वीरेन्द्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, एल. मुरूगन, दुर्गादास उईके और श्रीमती सावित्री ठाकुर का आज शाम पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा अभिनंदन किया जाएगा। स्‍वागत समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, सांसद, विधायक तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।   

June 15, 2024 8:06 AM

मध्य प्रदेश: नाबार्ड आज से भोपाल में कर रहा है आम महोत्सव का आयोजन 

       राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) आज से भोपाल में आम महोत्सव का आयोजन कर रहा है। इसमें प्राकृतिक रूप से पके आम की दो दर्जन किस्मों को रखा गया है। यह महोत्सव 18 जून तक चलेगा।