July 12, 2024 11:50 AM
विंबलडन: मौजूदा चैंपियन कार्लोस अलकराज पुरुष एकल सेमीफाइनल में डेनियल मेदवेदेव से मुकाबला
विंबलडन टेनिस में, मौजूदा चैंपियन कार्लोस अलकराज आज शाम लंदन में पुरुष एकल सेमीफाइनल में डेनियल मेदवेदेव से खेलेंगे। तीन बार के विजेता, तीसरी वरीयता प्राप्त स्पैनियार्ड अलकराज, अमरीका के टॉमी पॉल को 5-7, 6-4, 6-2, 6-2 से हराकर अंतिम-चार चरण में पहुंचे। दूसरी ओर, पांचवीं वरीयता प्राप्त रूस के मेदवेदेव शीर्ष वरीयता प्राप्त इटली के यानिक जिनर पर जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गए। आज दूसरे सेमीफाइनल में सात बार के चैंपियन और दूसरी वरीयता प्राप्त सर्बिया के नोवाक जोकोविच का सामना 25वीं वरीयता...