July 30, 2024 5:12 PM

लोकसभा में आम बजट 2024-25 पर चर्चा, बीजेपी ने बताई उपलब्धि, विपक्ष ने साधा निशाना

लोकसभा में आज आम बजट 2024-25 पर चर्चा फिर से शुरू हुई। चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा के देवेंद्र सिंह ने कहा कि यह बजट देश को समावेशी विकास की ओर ले जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और केंद्रीय बजट में कृषि क्षेत्र के लिए विशेष ध्‍यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि बजट पूरे देश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में सहायक होगा। श्री सिंह ने कहा कि सरकार ने देश में रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए कई कदम उठाए हैं।      समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव ने कहा कि इस...

July 2, 2024 5:18 PM

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की संसद की संयुक्त बैठक में की गई टिप्पणी पर नोटिस पेश किया

भारतीय जनता पार्टी सांसद बांसुरी स्वराज ने आज लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की संसद की संयुक्त बैठक में की गई टिप्पणी पर एक नोटिस पेश किया। सदन की कार्यवाही शुरू होने पर उन्होंने नोटिस देते हुए आरोप लगाया कि श्री गांधी ने अपने भाषण में कई गलत बयान दिये। उन्होंने  कहा कि श्री गांधी की कुछ टिप्पणियाँ तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक प्रकृति की हैं और इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।  इस बीच, श्री गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि उनके भाषण के हटाए गए ...

June 28, 2024 1:51 PM

नीट के मुद्दे पर चर्चा को लेकर विपक्षी दलों के विरोध के बीच लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

मेडिकल स्नातक प्रवेश परीक्षा -नीट मुद्दे पर चर्चा को लेकर विपक्षी दलों के विरोध के बीच लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।    पहले स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे जब सदन की बैठक शुरू हुई तो कांग्रेस सदस्यों ने इस मुद्दे पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी, समाजवादी पार्टी और अन्य सदस्य आसन के नजदीक आ गए।    अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, इस मुद्दे पर विचार के लिए एक समिति का गठन किया गया है। उन्होंने कहा, सदन को पूर्व नियो...

June 27, 2024 6:10 PM

विपक्षी नेताओं ने आज संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मुलाकात की  

विपक्षी नेताओं ने आज संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम  बिड़ला  से उनके कक्ष में मुलाकात की। बैठक में कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी, एनसीपी (शरद पवार) की सुप्रिया सुले, समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव, राजद की मीसा भारती और अन्य मौजूद थे।