August 11, 2024 11:05 AM

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संवाद और सहयोग के माहौल को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वस्थ और सुदृढ लोकतंत्र के लिए संवाद और सहयोग के माहौल को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने ये टिप्पणी कल नई दिल्ली में नवनिर्वाचित संसद सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम के समापन सत्र में की। श्री बिरला ने सांसदों से आग्रह किया कि वे विश्व में सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत की स्थिति को देखते हुए लोकतांत्रिक आचरण के उच्चतम मानकों को बनाए रखें। उन्होंने कहा कि सदस्यों की कार्य प्रणाली को न केवल भारत बल्कि विश्व स्तर पर देखा जाता है,...

August 9, 2024 1:52 PM

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में पेश किया रेलवे (संशोधन) विधेयक-2024 

  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे (संशोधन) विधेयक-2024 आज लोकसभा में पेश किया। विधेयक में रेलवे अधिनियम 1989 में संशोधन का प्रावधान है। विधेयक पेश करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि इस विधेयक से रेलवे बोर्ड की शक्ति बढ़ेगी और रेलवे की दक्षता में सुधार होगा। विधेयक में भारतीय रेलवे बोर्ड अधिनियम, 1905 के प्रस्तावों को रेलवे अधिनियम, 1989 में शामिल करके कानूनी ढांचे को सरल बनाने का प्रस्ताव है। यह विधेयक रेलवे बोर्ड के गठन और संरचना के प्रावधानों को रेलवे अधिनियम, 1989 में उपयुक्त रूप से शामिल करके ...

August 9, 2024 12:42 PM

पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा और कांस्य पदक जीतने के लिए भारतीय हॉकी टीम को लोकसभा में दी गई बधाई

  लोकसभा ने पेरिस ओलंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर आज नीरज चोपड़ा को बधाई दी। सदन ने भारतीय हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने के लिए भी बधाई दी है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि ये ऐतिहासिक जीत युवाओं को प्रेरित करेगी।     सदन ने भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ के अवसर पर महात्मा गांधी और स्वतंत्रता सेनानियों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। लोकसभा अध्यक्ष ने पूर्व लोकसभा सदस्यों इकबाल अहमद सारदगी, कमल चौधरी और रमेश राठौड़ के निधन का भी शोक संदेश पढ़ा।

August 8, 2024 1:24 PM

सरकार ने देशभर में ग्रामीण क्षेत्रों के 77% से ज्‍यादा घरों में नल से जल उपलब्‍ध कराया: जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल

सरकार ने जल-जीवन मिशन के तहत देशभर में ग्रामीण क्षेत्रों के 77 प्रतिशत से ज्‍यादा घरों में नल से जल उपलब्‍ध कराया है। लोकसभा में प्रश्नकाल में पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने वर्ष 2019 में यह योजना शुरू की थी और अब तक 15 करोड़ घरों को नल से जल उपलब्‍ध कराया गया है। श्री पाटिल ने बताया कि एक अध्ययन के अनुसार, साफ और पीने योग्य पानी उपलब्ध कराकर बीमारियों को दूर रखा जा सका है, जिससे आठ लाख करोड़ रुपये से अधिक की बचत हुई है। 

August 8, 2024 12:27 PM

लोकसभा में आज पेश किया जाएगा वक्फ संशोधन विधेयक, 2024

वक्फ संशोधन विधेयक, 2024 आज लोकसभा में पेश किया जाएगा। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू वक्फ अधिनियम, 1995 में संशोधन करने वाले इस बिल को पेश करेंगे। यह बिल जमीन के पंजीकरण और सर्वेक्षण से जुड़े मामलों में राज्‍य वक्फ बोर्डों के अधिकारों से जुड़ा है। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि सरकार को उन तमाम संस्‍थाओं से बात करनी चाहिए जो इस बिल से सीधा प्रभावित होंगी। उन्‍होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार को सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए और सभी विपक्षी दलों से सुझाव भी लेने चाहिए। समाजवादी पार्...

August 8, 2024 9:09 AM

गृह मंत्री अमित शाह आज लोकसभा में पेश करेंगे आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक-2024

लोकसभा में आज आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक, 2024 पर विचार करने के बाद इसे पारित करने के लिए सदन के एजेंडे में सूचीबद्ध है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यह विधेयक सदन के पटल पर रखेंगे। इस विधेयक का उद्देश्य आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 में संशोधन करना है। उधर, राज्यसभा में आज के कामकाज में विनियोग (संख्या 2) विधेयक, 2024 तथा जम्मू और कश्मीर विनियोग (संख्या 3) विधेयक, 2024 विचार और वापसी के लिए सूचीबद्ध हैं।

August 7, 2024 3:11 PM

लोकसभा में आज वित्त विधेयक, 2024 पर चर्चा फिर से हुई शुरू 

      लोकसभा में आज वित्त विधेयक, 2024 पर चर्चा फिर से शुरू हुई। चर्चा में भाग लेते हुए भारतीय जनता पार्टी के जगदंबिका पाल ने कहा कि वित्त विधेयक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए इस वर्ष के बजट में निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा बजट देश में कराधान प्रणाली को सरल बनायेगा। उन्होंने भारतीय स्टार्टअप पर लगने वाले एंजेल टैक्‍स को खत्म करने के सरकार के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि इससे देश की स्टार्टअप व्यवस्था को बड़ी राहत मिलेगी।      उन्होंने कहा कि स...

August 2, 2024 1:56 PM

लोकसभा में सरकार का जवाब- मुफ्त आपूर्ति के लिए कोविड टीकों की खरीद पर लगभग 36 हजार 398 करोड़ रुपये का कुल खर्च किया 

सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त आपूर्ति के लिए कोविड टीकों की खरीद पर लगभग 36 हजार 398 करोड़ रुपये का कुल खर्च किया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में यह बात कही। श्री जाधव ने कहा कि देश भर में अब तक दौ सौ बीस करोड़ से अधिक कोविड-19 वैक्सीन खुराक दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने वैक्सीन मैत्री कार्यक्रम के तहत 99 देशों और दो संयुक्त राष्ट्र संगठनों को कोविड-19 टीकों की तीन हजार बारह लाख से अधिक खुराक भेजी हैं।

July 31, 2024 1:49 PM

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी से 11 हजार 340 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ 

   संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी 2023-24 से सरकारी खजाने में 11 हजार 340 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। आज लोकसभा में एक उत्तर में श्री सिंधिया ने कहा कि स्पेक्ट्रम नीलामी 2023-24 मुख्य रूप से दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को इस वर्ष समाप्त होने वाले स्पेक्ट्रम को फिर से भरने और मौजूदा मोबाइल सेवाओं को बढ़ाने का अवसर देकर सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने के लिए आयोजित की गई थी।  उन्होंने कहा कि नीलामी 25 जून को शुरू हुई और सात दौर की बोली के बाद 26 जू...

July 31, 2024 12:42 PM

लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, तेजी से चल रहा है बुलेट ट्रेन परियोजना पर काम

  आज लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि, बुलेट ट्रेन परियोजना एक प्रौद्योगिकी गहन परियोजना है। देश में पहली बार परियोजना के तहत समुद्र के 30 मीटर नीचे 21 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना में 320 किलोमीटर की नींव का काम पूरा हो चुका है।सरकार ने कहा कि बुलेट ट्रेन परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत कई तरह से पहल हो रही है।