July 2, 2024 2:13 PM

महाराष्‍ट्र में विधान परिषद की चार सीटों के परिणाम घोषित, शिवसेना यूबीटी ने दो और भाजपा व शिवसेना ने एक-एक सीट जीती

महाराष्‍ट्र में विधान परिषद की चार सीटों के परिणाम आ गए हैं। शिवसेना उद्धव बाल ठाकरे (यूबीटी) दल के जे.एम. अभ्यांकर ने मुंबई संभाग स्नातक क्षेत्र से जीत हासिल की है। शिवसेना यूबीटी के ही अनिल परब ने मुंबई संभाग शिक्षक सीट अपने नाम की है। भाजपा के निरंजन डावखरे ने कोंकण स्नातक सीट और शिवसेना के किशोर दराडे ने नाशिक शिक्षक क्षेत्र से जीत हासिल की है। विधान परिषद के चार सदस्यों का छह वर्षीय कार्यकाल सात जुलाई को समाप्त हो रहा है। इन सीटों पर 26 जून को मतदान हुआ और पहली जुलाई को मतगणना हुई। 

June 26, 2024 1:47 PM

महाराष्ट्र विधान परिषद की चार सीटों के लिए आज मतदान जारी 

महाराष्ट्र विधान परिषद की चार सीटों के लिए आज मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक, मुंबई स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 27.01 प्रतिशत, मुंबई शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 18.31 प्रतिशत, कोंकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 24.17 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि नासिक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 23.16 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।    आज सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा. इस चुनाव की गिनती 1 जुलाई को होगी. इन चार निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायकों का कार्यकाल 7 जुलाई को समाप्त होने वाला ह...