July 21, 2024 1:47 PM

केदारनाथ मार्ग पर छिदवासा के निकट भूस्‍खलन में तीन श्रद्धालुओं की मृत्‍यु

        उत्‍तराखण्‍ड के रुद्रप्रयाग जिले में आज सुबह केदारनाथ मार्ग पर छिदवासा के निकट भूस्‍खलन में तीन श्रद्धालुओं की मृत्‍यु हो गई और पांच घायल हो गए। मृतकों में दो महाराष्‍ट्र के हैं और एक स्‍थानीय निवासी है। ये श्रद्धालु गोरीकुण्‍ड से केदारनाथ जा रहे थे।     हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्‍य आपदा मोचन बल और स्‍थानीय पुलिस ने तुरन्‍त ही बचाव अभियान शुरू कर दिया है। घायल श्रद्धालुओं को उपचार के लिए रुद्रप्रयाग के गौरीकुण्‍ड प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र में ...

July 18, 2024 1:58 PM

कर्नाटक: राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर हुए भूस्खलन के मलबे को साफ करने में जुटे राहत दल ने दो और शव बरामद किये

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के अंकोला तालुक में शिरूर के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर हुए भूस्खलन के मलबे को साफ करने में जुटे राहत दल ने आज दो और शव बरामद किये हैं। इससे मरने वालों की संख्‍या बढ़कर छह हो गई है। राहत दल ने छह वर्षीय अवंतिका नाइक और तेल टैंकर चालक के शव बरामद किये हैं। गंगेकोला में गोकर्ण के निकट अवंतिका का शव मिला जबकि टैंकर चालक का शव भूस्खलन वाले स्थान के नीचे गंगावली के मलबे के बहाव से बरामद किया गया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल मूसलाधार बारिश के बीच राहत और बचाव अभियान चला रहा ...

July 16, 2024 9:29 AM

तेज बारिश के कारण केरल के कई हिस्सों में भूस्खलन के साथ व्यापक स्‍तर पर क्षति हुई

  केरल में तेज बारिश के कारण राज्‍य के कई हिस्सों में भूस्खलन और घर क्षतिग्रस्त होने के साथ व्यापक स्‍तर पर क्षति हुई है। पेड़ और बिजली के खंभे गिर जाने के साथ यातायात और बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। विशेष रूप से उत्तरी जिलों की कई नदियों में जलस्तर बढ़ गया है।   हालांकि, आज सुबह बारिश में कमी आई है लेकिन कुछ स्थानों पर बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने पांच उत्तरी जिलों मल्लपुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने केरल और लक्षद्वीप के तटों पर 55 किलो...

July 10, 2024 2:01 PM

उत्तराखंड: बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी भूस्खलन के बाद यातायात अवरुद्ध हुआ

उत्तराखंड में चमोली जिले में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाताल गंगा लंगसी सुरंग के पास भारी भूस्खलन के बाद यातायात अवरुद्ध हो गया है। बद्रीनाथ यात्रा पर जाने वाले सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रुकने के लिए कहा गया है।

June 19, 2024 1:56 PM

असम के करीमगंज जिले में भूस्खलन से पांच लोगों की मौत

  असम के करीमगंज जिले में कल रात भूस्खलन से पांच लोगों की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घटना बदरपुर थाने के गेनचोरा गांव में हुई। विभिन्न एजेंसियों ने बचाव अभियान चलाया और 3 घंटे के अभियान के बाद सभी पांचों शव बरामद कर लिए गए।

June 17, 2024 12:53 PM

इक्वाडोर के मध्य तुंगुराहुआ प्रांत में भूस्खलन के कारण आठ लोगों की मौत, तीन घायल

इक्वाडोर के मध्य तुंगुराहुआ प्रांत में एक सड़क पर भूस्खलन के कारण आठ लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। भूस्खलन के कारण बानोस डी अगुआ सांता के रिसॉर्ट शहर में सड़क मार्ग बंद हो गया और क्षेत्र के कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। तेज बारिश के चलते तीन जलविद्युत संयंत्रों में परिचालन भी बाधित हुआ है।

June 13, 2024 1:46 PM

सिक्किम: लगातार बारिश की वजह से राज्य के विभिन्न स्थानों पर हुआ भूस्खलन, कई लोगों की मौत

उत्तरी सिक्किम के विभिन्न स्थानों और मंगन के आसपास के इलाकों में कल से लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है। इसके कारण तीन लोगों की मौत हो गई, कई मकान क्षतिग्रस्त हो गये और बहुत से परिवार विस्थापित हुए हैं।   मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने उत्तरी जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और संबंधित विभागों के साथ बातचीत कर राहत और बचाव कार्यों के निर्देश दिये हैं। श्री तमांग ने बताया कि पीड़ितों और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने के प्रयास किए जा रहे हैं।