August 11, 2024 2:33 PM

हिमाचल प्रदेश के विभिन्‍न हिस्‍सों में तेज बरसात जारी, बाढ़ और भूस्‍खलन से कई क्षेत्रों में जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त

हिमाचल प्रदेश के विभिन्‍न हिस्‍सों में तेज बरसात जारी है। बाढ़ और भूस्‍खलन से कई क्षेत्रों में जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है। जनजातीय किनौर जिले में बाढ़ से भारी भूस्‍खलन हुआ है जिसके कारण कई किलोमीटर तक राष्ट्रीय राजमार्ग को क्षति पहुंची है। हालांकि किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है।   

August 11, 2024 2:30 PM

उत्तराखंड: भूस्खलन के कारण चारधाम यात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर यातायात बाधित

  उत्तराखंड में भूस्खलन के कारण चारधाम यात्रा के मार्ग पर कई स्थानों पर यातायात बाधित हुआ है। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेताला और ज्ञानसू के निकट भूस्खलन के बाद यातायात बंद है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, बारकोट के निकट मलबा जमा होने की वजह से बंद है। चमोली जिले में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर छिनका के निकट भूस्खलन के कारण यातायात पर असर पड़ा है। इसके अतिरिक्त तेज वर्षा के कारण हुए भूस्खलन के बाद राज्य में गांवों से जुड़़ने वाले लगभग 100 सड़क मार्गों पर यातायात बंद ह...

August 5, 2024 9:43 PM

केरल के भूस्खलन प्रभावित वायनाड में तलाशी अभियान जारी, 300 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका

केरल के भूस्खलन प्रभावित वायनाड में आज तलाशी अभियान में चूरलमाला इलाके से दो और शव बरामद किये गये। आज शाम पुथुमाला में पहचान न किये जा सकने वाले 31 शवों को दफनाया गया। इस भूस्‍खलन में तीन सौ से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है।

July 31, 2024 11:13 AM

केरल: वायनाड में शवों को निकालने का काम  जारी,  मरने वालों की संख्या बढ़कर 157 हुई

  केरल में बचावकर्मियों ने वायनाड के मुंडक्कई में और शवों निकालना शुरू कर दिया है, जहां कल हुए भीषण भूस्खलन के कारण बड़े पैमाने पर जान-माल की क्षति हुई है।  माना जा रहा है कि मलबे के नीचे कई शव दबे हुए हैं। मलप्पुरम जिले में चलियार नदी से और शव निकाले जा रहे हैं। कल हुए भूस्खलन में कई शव नदी में बह गये थे। इस त्रासदी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 157 हो गई है। 186 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 100 लोग लापता हैं, लेकिन यह संख्या और भी अधिक होने की सं...

July 31, 2024 9:20 AM

मणिपुर: तामेंगलोंग ज़िले के डिमथानलोंग गांव में हुए भूस्खलन में दो लोगों की मौत

  मणिपुर में तामेंगलोंग ज़िले के डिमथानलोंग गांव में हुए भूस्खलन में दो लोगों की मृत्यु हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मणिपुर के कुछ हिस्सों में सोमवार रात तेज बारिश के बाद भूस्खलन से एक मकान गिर गया जिसमें एक महिला और दो साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना में घायल व्यक्ति को राजधानी इंफाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

July 30, 2024 2:18 PM

केरल: वायनाड में राहत और बचाव कार्य जारी, पुलिस मुख्यालय ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर

केरल के वायनाड में राहत और बचाव कार्यो में मदद के लिए मद्रास इंजीनियरिंग ग्रुप (एमईजी), बेंगलुरु से सेना के जवानों को भेजा जा रहा है, जहां आज सुबह हुए भारी भूस्खलन में कई लोगों की जान चली गई। एमईजी चूरलमाला क्षेत्र में एक वैकल्पिक पुल के निर्माण में मदद करेगा, जो अचानक बाढ़ में बह गया। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने खोज और बचाव कार्यो में सहायता के लिए ड्रोन और पुलिस दस्तों के उपयोग का निर्देश दिया। तिरुवनंतपुरम में पुलिस मुख्यालय में एक नियंत्रण कक्ष खोला गया है, जिसके नंबर हैं : 94979004...

July 30, 2024 12:43 PM

केरल: वायनाड में भूस्खलन से 36 लोगों की मौत, 66 से अधिक घायल

केरल में तेज बारिश के कारण वायनाड जिले के मुंडक्कई, अट्टमाला और चूरामला क्षेत्रों में तबाही मच गई। आज तड़के हुए एक भूस्खलन में अब तक 36 लोगों की मृत्‍यु हो गई। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। भूस्खलन में घायल हुए 66 से अधिक लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रभावित क्षेत्र में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। भूस्खलन वाले क्षेत्रों से प्रकृति के प्रकोप की भयावह तस्वीर सामने आई है, जहां चारों ओर कीचड़, पत्थर, उखड़े हुए पेड़ और चट्टानें बिखरी हुईं मिली। बाढ़ में कई घ...

July 30, 2024 11:34 AM

केरल: गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भूस्खलन में मरने वालों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्‍यक्‍त की

  गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायनाड में भूस्खलन की घटना में जान गंवाने वाले लोगों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्‍यक्‍त की है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री शाह ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल इलाके में युद्ध स्तर पर बचाव और राहत अभियान चला रहा है। श्री शाह ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।   घटना में लोगों के मारे जाने पर गहरा दुःख व्‍यक्‍त करते हुए रक्षा मंत्री ने मलबे में दबे सभी लोगों के सुरक्षित होने की कामना की।    

July 30, 2024 10:42 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में हुए भूस्खलन में मरने वालों के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में वायनाड के कुछ हिस्सों में भूस्खलन में मरने वाले प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने केरल के मुख्‍यमंत्री पिनाराई विजयन से भी बात की और वहां की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर केंद्र से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि सभी प्रभावित लोगों की सहायता के लिए बचाव अभियान फिलहाल चल रहा है। प्रध...

July 30, 2024 10:36 AM

केरल के कई जिलों में भारी बारिश जारी, कई इलाकों में भूस्खलन की सूचना

  केरल में कई हिस्सों, खासकर राज्य के मध्य और उत्तरी जिलों में भारी बारिश जारी है। वायनाड, इडुक्की और पलक्कड़ जिलों में भूस्खलन की सूचना मिली है। वायनाड में आज सुबह तड़के मुंडक्कयिल इलाके में भूस्खलन की सूचना मिली है। अट्टामाला और मुंडक्कयिल क्षेत्र जिले के बाकी हिस्सों से पूरी तरह से कटे हुए हैं।   भूस्खलन में अब तक आठ लोगों की जान जा चुकी है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौसम विभाग ने उत्तरी जिलों- वायनाड, मलप्पुरम, कोझिकोड, कन...