August 24, 2024 8:47 PM

पश्चिम बंगाल में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने राधा गोविंद कार मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल के पूर्व प्रधानाचार्य संदीप घोष के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की है  

   पश्चिम बंगाल में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने राधा गोविंद कार मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल के पूर्व प्रधानाचार्य संदीप घोष के खिलाफ वित्तीय अनियमितता मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की है। संदीप घोष से फिलहाल कोलकाता में पूछताछ जारी है और उनका पॉलीग्राफ जांच भी चल रहा है। ब्‍यूरो ने संदीप घोष समेत सात लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए अदालत से मंजूरी ले ली है।     इस बीच, दुष्‍कर्म मामले में न्याय की मांग को लेकर पश्‍चिम बंगाल के विभिन्‍न विभागों में विरोध प्रदर्शन जारी है। आज कई वामपंथी दलों के...

August 18, 2024 5:54 PM

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने कोलकाता में एक महिला डॉक्‍टर से दुष्‍कर्म और हत्‍या के मामले पर स्‍वत: संज्ञान लिया है

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने कोलकाता में एक महिला डॉक्‍टर से दुष्‍कर्म और हत्‍या के मामले पर स्‍वत: संज्ञान लिया है। भारत के मुख्‍य न्‍यायाधीश धनंजय चंद्रचूड, न्‍यायाधीश जमशेद पार्दीवाला और मनोज मिश्रा मंगलवार को इस मामले की सुनवाई करेंगे। इस महीने की 9 तारीख को कोलकाता के राधा गोविंद कर मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल के सेमिनार हॉल में एक स्‍नातकोत्‍तर प्रशिक्षु महिला डॉक्‍टर के साथ दुष्‍कर्म और हत्‍या की घटना हुई थी। इस घटना के एक दिन बाद कोलकाता पुलिस ने इस मामले में एक स्‍वयं सेवक को गिरफ्तार किया था। इ...

June 16, 2024 1:54 PM

सरकार ने ‘आपराधिक न्‍यायिक प्रणाली प्रशासन में भारत का प्रगतिशील पथ’ शीर्षक से कोलकाता में किया सम्‍मेलन का आयोजन 

सरकार ने 'आपराधिक न्‍यायिक प्रणाली प्रशासन में भारत का प्रगतिशील पथ' शीर्षक से आज कोलकाता में सम्‍मेलन का आयोजन किया। केंद्रीय विधि और न्‍याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। उन्‍होंने कहा कि तीन नए आपराधिक कानून लोगों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए बनाये गये हैं। उन्‍होंने कहा कि देश की स्थिति और समय के अनुसार कानूनों में बदलाव की आवश्यकता होती है।  श्री अर्जुन मेघवाल ने कहा कि देश के कई वर्गों की ओर से, ब्रिटिश काल के इन कानूनों में बदलाव की मांग की जा रही थी। इसी मांग को स्व...

June 16, 2024 7:51 AM

फौजदारी न्याय व्यवस्था के क्रियान्वयन में भारत की प्रगति’ विषय पर कोलकाता में सम्मेलन आयोजित कर रही है सरकार 

सरकार आज फौजदारी न्याय व्यवस्था के क्रियान्वयन में भारत की प्रगति विषय पर कोलकाता में एक सम्मेलन आयोजित कर रही है। सम्‍मेलन का उद्देश्‍य तीन नए फौजदारी कानूनों की मुख्य विशेषताओं को उजागर करना है। इनमें पिछले वर्ष बने भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम शामिल हैं।    ये कानून इस वर्ष पहली जुलाई से लागू होने जा रहे हैं। विधि और न्‍याय मंत्रालय के अनुसार, इस प्रकार के सम्‍मेलन दिल्‍ली और गुवाहाटी में पहले ही आयोजित किए जा चुके हैं। कार्यक्रम के दौरान चर्चा औ...