July 21, 2024 2:18 PM

केरल के मल्‍लापुरम जिले में निपाह वायरस से संक्रमित चौदह वर्षीय किशोर का निधन

      केरल के मल्‍लापुरम जिले में निपाह वायरस से संक्रमित चौदह वर्षीय किशोर का आज सुबह निधन हो गया। यह किशोर कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्‍पताल में वेंटिलेटर पर था। आज सुबह दस बजकर पचास मिनट पर उसे दिल का दौरा पडा, उसके रक्‍तचाप में गिरावट आई और अंदरूनी रक्‍तस्राव की वजह से उसकी मृत्‍यु हो गई। निपाह प्रोटोकॉल के अनुसार ही उसका अंतिम संस्‍कार किया जाएगा। कोझिकोड विषाणु विज्ञान प्रयोगशाला और पुणे स्थित राष्‍ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्‍थान द्वारा किए गए परीक्षणों के बाद कल इस किशोर के निपाह से संक्रमित हो...

July 17, 2024 9:25 AM

केरल: लगातार जारी तेज वर्षा के कारण प्रशासन ने 8 जिलों के शिक्षण संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की

केरल में लगातार जारी तेज वर्षा के कारण प्रशासन ने आज 8 जिलों के शिक्षण संस्थानों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। जिन जिलों में छुट्टी घोषित की गई है उनमें कन्नूर, कोझिकोड, वायनाड, पलक्कड़, त्रिशूर, इडुक्की, अलपुझा और कोट्टायम शामिल हैं। इन जिलों में टयूशन केन्‍द्रों, आंगनवाडी और पेशेवर शिक्षा संबंधी महाविद्यालयों सहित सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी रहेगी। हालांकि जिलाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पहले से निर्धारित परीक्षाओं के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किए जाएंगे।   भारतीय मौसम विभाग ने ...

July 16, 2024 1:41 PM

केरल में मूसलाधार वर्षा से आम जीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त, नौ जिलों में जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट  

केरल में मूसलाधार वर्षा से आम जीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है। राज्य के नौ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। केरल के उत्तरी हिस्सों में लगातार तेज बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया है। जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तेज वर्षा से पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन, फसलों को भारी नुकसान और मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। राज्‍य में आज बारिश की कई घटनाओं में चार लोगों की जान चली गई। नदियों का जलस्तर बढ़ने से प्रमुख बांधों से अतिरिक्त जल छोड़ा जा रहा है। विभिन्न इलाकों में यातायात...

July 16, 2024 9:29 AM

तेज बारिश के कारण केरल के कई हिस्सों में भूस्खलन के साथ व्यापक स्‍तर पर क्षति हुई

  केरल में तेज बारिश के कारण राज्‍य के कई हिस्सों में भूस्खलन और घर क्षतिग्रस्त होने के साथ व्यापक स्‍तर पर क्षति हुई है। पेड़ और बिजली के खंभे गिर जाने के साथ यातायात और बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। विशेष रूप से उत्तरी जिलों की कई नदियों में जलस्तर बढ़ गया है।   हालांकि, आज सुबह बारिश में कमी आई है लेकिन कुछ स्थानों पर बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने पांच उत्तरी जिलों मल्लपुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने केरल और लक्षद्वीप के तटों पर 55 किलो...

July 13, 2024 2:13 PM

केरल: मूसलाधार बारिश जारी रहने के कारण मौसम विभाग ने कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट  

केरल में मूसलाधार बारिश जारी रहने के कारण मौसम विभाग ने कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। छह अन्य जिले  येलो अलर्ट पर हैं। कोझिकोड में दो मंजिला इमारत आंशिक रूप से ढह गई है। वर्षा के कारण कई इलाकों में यातायात प्रभावित है। केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप तटों पर मछुआरों को समुद्र में जाने से चेतावनी दी गई है।

July 12, 2024 1:43 PM

केरल: तिरुवनंतपुरम में हैजा के मरीजों की संख्या बढ़कर 7 हुई, स्वास्थ्य विभाग ने हैजा रोकने के लिए एहतियाती और निवारक उपाय किए

केरल में तिरुवनंतपुरम में पिछले दिनों हैजा के पांच और मामलों की पुष्टि हुई है। हैजा के मरीजों की संख्या बढ़कर 7 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने हैजा रोकने के लिए एहतियाती और निवारक उपाय किये हैं।   तिरुवनंतपुरम के नेय्यात्तिनकारा में विशेष स्कूल छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों में हैजा की पुष्टि हुई है। मरीजों का सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने प्रकोप के कारणों की जांच करने और इसके प्रसार को रोकने के लिए तत्काल उपाय किये हैं।  छात्रावास को ...

July 4, 2024 2:04 PM

केरल के वायनाड और कासरगोड जिलों में शुरू हुआ नीति आयोग का संपूर्णता अभियान 

केरल में आकांक्षी जिलों और ब्लॉकों में विकास को गति देने के लिए नीति आयोग द्वारा शुरू किया गया संपूर्णता अभियान आज वायनाड और कासरगोड जिलों में शुरू हुआ। इसके अंतर्गत सरकारी विभाग स्वास्थ्य, मृदा परीक्षण जैसे विभिन्न शिविरों का आयोजन कर रहा है। वायनाड में उपायुक्त गौतमराज ने पनामरम में तथा जिला आयुक्त के. इम्‍बासेकर ने कासरगोड के परप्‍पा में कार्यक्रम का उद्घाटन किया। वायनाड और कासरगोड जिलों के अजुथा, इडुक्की जिले के, देवीकोल्‍लम, तथा अटापद्दी और पलक्कड़ के कोलनगोडे खंड भी सम्पूर्णता अभियान के अं...

June 28, 2024 1:07 PM

केरल में जारी है तेज बारिश का सिलसिला, मौसम विभाग ने तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट और नौ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया

केरल में तेज बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आज के लिए तीन जिलों में तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट और नौ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।     राज्‍य में लगातार हो रही तेज वर्षा से बड़े पैमाने पर फसलों को नुकसान होने की खबर हैं। निचले इलाकों में गंभीर रूप से जलजमाव जारी है और तटीय इलाकों में बड़े पैमाने पर समुद्री कटाव हो रहा है।   पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। गंभीर रूप से प्रभावित नौ जिलों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल-एन.डी.आर.एफ. की टीमें तैनात की जा रही ह...

June 28, 2024 12:59 PM

केरल में जारी है तेज बारिश का सिलसिला, मौसम विभाग ने तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट और नौ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया

केरल में तेज बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आज के लिए तीन जिलों में तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट और नौ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।  

June 27, 2024 8:55 PM

केरल में भारी बारिश, मौसम विभाग ने नौ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया 

केरल में भारी बारिश जारी रहने के कारण, बड़े पैमाने पर नुकसान हो रहा है। कई इलाकों में गंभीर जलभराव की खबर है।  कई हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें नष्ट हो गई हैं। पथानामथिट्टा, इडुक्की, वायनाड, तिरुवनंतपुरम और अन्य स्थानों पर राहत शिविर बनाए गए हैं। मौसम विभाग ने वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और  नौ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया  है । विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन और समुद्री कटाव की सूचना मिली है। गंभीर रूप से प्रभावित नौ जिलों में राष्ट्रीय  आपदा मोचन बल की टीमें तैनात की जा रही हैं...