September 21, 2024 3:58 PM
उत्तराखंड में केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग चिड़वासा के भैरवमंदिर के समीप ध्वस्त, आवाजाही बंद
उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग चिड़वासा के भैरवमंदिर के समीप आज तड़के पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। इसके चलते इस मार्ग पर आवाजाही बंद हो गई है। हालांकि आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है। मार्ग के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही राष्ट्रीय और राज्य आपदा मोचन बल मौके पर पहुंचे और आवाजाही के लिए वैकल्पिक रास्त खोला। लिनचोली और केदारनाथ क्षेत्र में नेटवर्क ना होने के कारण सूचनाओं के आदान-प्रदान करने में परेशानी हो रही है। बताया जा रहा है कि केदारनाथ से वा...